नीमच (निप्र)। मालवा की वैष्णोदेवी के नाम से विख्यात भादवा माता की पावन धरा पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, जिला नीमच द्वारा एक विशाल जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। जिला शिक्षक सम्मेलन भादवा माता में जिला शाखा नीमच के वरिष्ठ पदाधिकारी संगठन मंत्री एवं जिला अध्यक्ष अनुमोदन के पश्चात जिला कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह हाडा द्वारा जिले एवं ब्लॉक स्तर के विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारी की घोषणा की गई जिसमें इंदिरा लौहार जिला प्रशिक्षण संस्थान नीमच को जिला महिला संयोजक पद पर मनोनीत किया गया, प्रभुलाल पाटीदार जन शिक्षक जन शिक्षा केंद्र सरवानिया महाराज को जिला जन शिक्षक प्रकोष्ठ प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया, अशोक वर्मा सहायक वार्डन प्रभारी बालक छात्रावास नीमच को नीमच ब्लॉक मीडिया प्रभारी पद पर मनोनीत किया गया जिसका मंच से ओम की ध्वनि के साथ समर्थन किया गया।विभिन्न प्रकोष्ठों के पदों पर मनोनयन से संगठन में नई ऊर्जा एवं नई शक्ति का संचार होगा । इंदिरा लोहार द्वारा जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाएगा वही जन शिक्षक प्रभु लाल पाटीदार द्वारा पूरे जिले में ब्लॉक बार जन शिक्षक प्रकोष्ठ बनाकर संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य किया जाएगा वही अशोक वर्मा द्वारा ब्लॉक स्तरीय सभी कार्यक्रमों की छोटी से छोटी गतिविधियों को समाचार पत्रों व ग्रुपों के माध्यम से संगठन की विभिन्न गतिविधियों को अवगत कराने का कार्य किया जाएगा।जिला एवं ब्लाक के प्रकोष्ठ प्रभारी के मनोनयन से पूरे जिले के शिक्षकों में हर्ष और उल्लास का माहौल है एवं तीनों पदाधिकारियों को शुभकामनाओं व बधाई संदेश लगातार तीन दिनों से मिल रहें है ।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा ( जिला शैक्षिक सम्मेलन जिला संयोजक )द्वारा दिया गया, अंत में आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह हाड़ा(जिला शैक्षिक सम्मेलन सह-संयोजक ) द्वारा व्यक्त किया गया।यह जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन संगठन की एकजुटता, शिक्षकों के अधिकारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना। सम्मेलन से शिक्षकों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं संगठनात्मक चेतना का संचार हुआ। उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी बाबूलाल मेघवाल, संभागीय कार्यक्ररिणी सदस्य ने दी।