नीमच।प्रदेश के माननीय मुख्‍यमंत्री एवं अध्‍यक्ष म.प्र. जन अभियान परिषद, डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार सरकार की उपलब्‍धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं प्रदेश सरकार की लोकहितकारी योजनाओं में पात्र हितग्राहियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आत्‍मनिर्भर मध्‍यप्रदेश के निर्माण हेतु सकारात्‍मक वातावरण के सृजन के उदेश्‍य से म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा स्‍वामी विवेकानंद जयंति 12 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक ग्रामोदय से अभ्‍युदय मध्‍यप्रदेश अंतर्गत ग्रामोत्‍सव एवं स्‍वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। मुख्‍य अतिथी विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार , विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जनसिंह चौहान, युवा प्रतिनिधी श्री लोकेश चांगल ने  स्‍वामी विवेकानंदजी के चित्र पर माल्‍यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला समन्‍वयक वीरेन्‍द्र सिंह ठाकुर ने स्‍वागत उदबोधन दिया एवं अभियान के बारे में सभी को अवगत कराया विकासखंड समनवयक श्रीमती अर्चना भट्ट एवं महेन्‍द्रपाल सिह भाटी ने अति‍थियों का स्‍वागत किया। विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने उदबोधन देते हुए कहा कि युवा दिवस के अवसर पर समाज के विकास में लगे सभी युवाओं को हार्दिक बधाईयॉ,  जन अभियान परिषद को भी बधाईयॉ कि परिषद द्वारा नवांकुर एवं प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों की दो वर्ष की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचायी जा रही है और  योजनाओं, कार्यक्रमों का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुँचे इसके लिए यह जन अभियन परिषद एवं सभी युवा स्‍वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के विकास में निरंतर कार्य करते रहे, संघर्षो से लड़कर ही जीत हासिल की जा सकती है।  जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्री सज्‍जनसिंह चौहान ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि युवा समाज की शक्ति है, इनमें ऊर्जा, नवाचार और परिवर्तन लाने की क्षमता होती है; ये राष्ट्र के भविष्य के निर्माता होते हैं, जो नई सोच और समाधानों के साथ सामाजिक बुराइयों को दूर करने और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम होते हैं, युवा शासन के साथ मिलकर समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे तो समाज का विकास जरूर होगा। युवा दिवस के अवसर पर जिला, संभाग, राज्‍य एवं राष्‍ट्रीय स्‍तर पर विभिन्‍न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्‍त करने एवं समाज कल्‍याण में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले युवाओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्‍मानित कर सभी को स्‍वदेशी संकल्‍प दिलाया गया साथ ही जिला परियोजना प्रबंधक श्री शंभु मईडा ने ग्रामीण आजिविका मिशन, प्रबंधक उद्योग विभाग श्री अनुराग मिश्रा ने स्‍वरोजगार योजनाओं एवं विभिन्‍न विभागों की कल्‍याणकारी योजनाओं की जानकारी भी कार्यक्रम में प्रदान की । कार्यक्रम का संचालन लेखापाल पवन कुमरावत ने एवं आभार ताराचंद पाईवाल ने किया।