कायस्थ समाज ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती
12 Jan 2026
Local News
नीमच ।कायस्थ समाज नीमच ने कायस्थकुल गौरव विश्व महान व्यक्तित्व स्वामी विवेकानंद जी की जयंती स्थानीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में स्थित स्वामी विवेकानंद जी माल्यार्पण और उनके जीवन वृत पर चर्चा कर मनाई । कायस्थ समाज अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सक्सेना ने कहा देश के युवा स्वामी जी के सिद्धांतों से प्रेरणा लें और बताया कि स्वामी जी की नीति सूत्र आज भी प्रासंगिक हैं । संरक्षक ब्रजेश सक्सेना ने शिकागो सम्मेलन के बारे में बताया और कहा विवेकानंद जी के सिद्धांत आज के परिपेक्ष में भी प्रामाणिक और हमें प्रेरणा देते है । विशिष्ट सलाहकार महेंद्र भटनागर ने कहा में स्वयं स्वामी जी से प्रेरणा लेता हूं । आपने कहा युवाओं के लिए स्वामी जी कहते थे जब तक लक्ष्य प्राप्ति न हो प्रयास पूरे किए जाएं ।
पूर्व अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि बहुत कम उम्र में उन्होंने विश्व पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी यह प्रेरणादाई है । कार्यक्रम संयोजक एवं सांस्कृतिक सचिव दीपक राय गौड़ ने विवेकानंद जी को शोषित एवं सर्वहारा के चिंतक व्यक्तित्व के लिए याद किया ।
विशिष्ट सलाहकार प्रकाश गौड़ ने कहा उनके विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है । कायस्थ समाज महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा निगम ने कहा युवा उनकी राह पर चलें तो अपना जीवन सुधार सकते हैं ।
कोषाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव ने उनके रचित राज योग पुस्तक पर चर्चा की ।
उपाध्यक्ष मुकेश जौहरी ने भी उनसे जुड़ी बातों को प्रेरक बताया । युवा सोशल ग्रुप के प्रत्यूष गौड़ ने स्वामी जी की तीक्ष्ण बुद्धि पर कहानी सुनाई ।
इस अवसर पर मनीष सक्सेना, कपिल श्रीवास्तव, आकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पूर्व अध्यक्ष राजेश जौहरी ने स्वामी जी को याद करते हुए किया । आभार सहसचिव आलोक श्रीवास्तव ने माना । उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव पंकज श्रीवास्तव ने दी ।