नीमच।स्‍वामी विवेकानंद जयंती दिनांक 12 जनवरी को प्रतिवर्ष राष्‍ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है जो युवाओं में आत्‍मविश्‍वास, अनुशासन, राष्‍ट्रभक्ति और आत्‍मनिर्भरता की चेतना जागृत करने का प्रेरक अवसर है, इसी क्रम में रन फॉर स्‍वदेशी, कार्यक्रम का आयोजन स्‍वदेशी जागरण मंच, म.प्र. जन अभियान परिषद नीमच एवं उच्‍च शिक्षा विभाग के स्‍वामी विवेकानंद शासकीय स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय नीमच एवं शासकीय आर वी महाविद्यालय मनासा द्वारा नीमच एवं विकासखंड स्‍तर पर स्‍वदेशी संकल्‍प दौड़ का आयोजन किया गया एवं स्‍वदेशी वस्‍तुओं का उपयोग करने हेतु स्‍वदेशी संकल्‍प दिलाया गया। इसी क्रम में जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्‍था नीमच सुरेश लोक शिक्षण समिति द्वारा ग्‍वालटोली में, हेल्पिंग हैंण्‍ड सोश्‍यल वेलयफेयर संस्‍था द्वारा नूतन स्‍कूल में स्‍वदेशी दौड एवं संकल्‍प कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। आयोजन में जिला समन्‍वयक वीरेन्‍द्र सिंह ठाकुर, प्राचार्य एम एल धाकड, प्रो संजीव थोरेचा, विकासखंड समन्‍वयक महेन्‍द्रपाल सिंह भाटी, प्रो तुषार सोनी, विक्रम मेरावत, जतिन शर्मा, कारूलाल मीणा,  अक्षय खरे, यशवंत, राधेश्‍याम साल्‍वी, राजेन्‍द्र सिंह चौहान, शिव शर्मा, रवि खंडेलवाल, शशि परिहार, मीनू त्रिपाठी, राजकुमारी चौधरी, दीपक नागदा, विनोद राठौर सहित बडी संख्‍या में बीएसडब्‍ल्‍यू एवं एमएसडब्‍ल्‍यू विद्यार्थियों ने सहभागिता की।