[video width="848" height="480" mp4="https://neemuchmalwaprimenews.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260111-WA0061.mp4"][/video]
नीमच। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा मकर सक्रांति पर्व उत्साह और उमंग और बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर एलआईसी चौराहे के समीप स्थिति भगवान परशुराम महादेव मंदिर में दोपहर 3 बजे पतंग उत्सव का आयोजन किया गया । जहां पर सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को तिल-गुड का वितरण करते हुए मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को हल्दी-कुमकुम लगाकर सभी के सुखमय जीवन की मंगलकामना की।
आयोजन के दौरान सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु चतुर्वेदी ने कहा सामाजिक समरसता की परम्परा हमारे जीतने भी त्यौहार पर्व है किसी न किसी प्रसंग से जुडे है। आदिकाल से आजतक मकर सक्रांति का व्यापक और विशेष महत्व है। मकर संक्राति को मनाने की विधि भी अलग-अलग क्षेत्रो में अलग-अलग हैं । ध्यान, स्नान, दान से लेकर खान-पान तक हर क्षेत्र की अपनी विशषेताए हैं । इस पर्व की इतनी बडी खुबी है कि जहाँ जहाँ यह मनाया जाता है, वहाँ वहाँ यह विशेष व्यंजनों से भी जडुता है । इस मौके पर सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु चतुर्वेदी, सचिव ज्योति शर्मा, कोषाध्यक्ष संध्या व्यास सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।