नीमच (निप्र)। माँ भादवामाता की पावन धरा पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ द्वारा जिले का सबसे बड़ा सम्मेलन रविवार क़ो मां भादवामाता की पावन धरा पर दिनांक 11 जनवरी 2026 को आयोजित होने जा रहा है। जिसमें जिले की सभी तहसीलों नीमच, जीरन मनासा ,रामपुरा,जावद एवं सिंगोली के दूर दराज क्षेत्रों से शिक्षक प्रतिनिधित्व करेंगे। विशाल जिला सम्मेलन की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सुनील शर्मा द्वारा बताया की शान द्वारा मान्यता प्राप्त संगठन मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला नीमच का यह सम्मेलन प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगा। जिसमें मुख्य वक्ता म. प्र. शिक्षक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री श्री हिम्मत सिंह जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री विनोद कुमार पुनी एवं संभागीय अध्यक्ष श्री शंकर लाल आंजना सम्मेलन में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम मे मेरी शाला मेरा तीर्थ के अंतर्गत विशिष्ट कार्य करने वाली चयनित शालाओं को उक्त कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। संगठन के माध्यम से शिक्षकों की समस्याओं ओर मांगों से शासन को अवगत कराया जाएगा । मुख्य मांगो में नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पुरानी पेंशन बहाली को सम्मिलित किया गया है । जिला अध्यक्ष (जिला संयोजक) द्वारा अधिक से अधिक शिक्षकों को कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आवाहन किया गया है। बाबूलाल मेघवाल "मीडिया प्रभारी "एवं संभागीय कार्यकारिणी सदस्य उज्जैन संभाग मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच।