नीमच।गांव भरभडिया में नवांकुर संस्था जय श्री आरोग्य जन कल्याण समिति द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भरभडिया के सहयोग से गर्भवती माताओ का स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम उपस्वास्थ केंद्र पर किया गया।जिसमें डॉ रितु सगर ने बताया कि उनको स्वस्तिक भोजन खाना चाहिए, धार्मिक पुस्तक पढ़ना चाहिए, अपने दिनचर्या में योग प्राणायाम को भी शामिल करना चाहिए।साथ ही गर्भवती महिलाओं को टेंशन से बचने के लिए ध्यान एवं योग का आयोजन रखा गया। संस्था सचिव टीना गहलोत ने सभी गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में किए जाने वाले योग और प्राणायाम का अभ्यास करवाया।उक्त कार्यक्रम में c.h.o मेडम रितु सगर, आशा पर्यवेक्षक उमा मालवीय, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मधुबाला पाटिदार, आशा कार्यकर्ता ममता चंद्रवशी, प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष कल्पना घावरी एवं सचिव सीमा बैरागी सहित 18 महिलाएं उपस्थित थी।