नीमच (निप्र)। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच द्वारा विशाल जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन 11 जनवरी को पाटीदार धर्मशाला भादवामाता पर किया जा रहा है। सम्मेलन में शिक्षकों की सहभागिता के लिए पदाधिकारी बंधुओं द्वारा सघन संपर्क किया जा रहा है और सम्मेलन में आमंत्रित किया जा रहा है।सम्मेलन में मातृशक्ति का सहयोग व उपस्थिति भी को लेकर भी शिक्षिकाओं द्वारा सकारात्मक भावना देखी जा रही।
सम्मेलन संयोजक व जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा व सहसंयोजक व कोषाध्यक्ष बलवंतसिंह हाड़ा ने बताया  सम्मेलन में जिले मुख्य अतिथि के रुप में तीनों विधायक नीमच दिलीपसिंह परिहार, जावद ओमप्रकाश सखलेचा, मनासा माधव मारु एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता  जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान शिरकत करेंगे। विशिष्ठ  अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मतसिंह जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोदकुमार पूनी, प्रांतीय महिला सह सम्मान प्रमुख कुसुम शर्मा, संभागीय अध्यक्ष उज्जैन शंकरलाल आंजना, जिला संगठन मंत्री मन्नालाल  मांगरिया, जिला शिक्षा अधिकारी सुजानमल मांगरिया, जिला परियोजना समन्वयक नीमच दिलीप व्यास उपस्थित रहेंगे।
 सम्मेलन को भव्य स्वरूप देने में कार्यकर्ताओं की टीम लगी हुई है। भादवामाता की पावन धरा से शिक्षकीय समस्याओं के निराकरण के लिए शंखनाद किया जाएगा। सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान राकेश पुरोहित ब्लाक अध्यक्ष मनासा, हुकुमसिंह चुंडावत ब्लाक अध्यक्ष नीमच, दिनेश सेन ब्लाक अध्यक्ष जावद, नरेंद्र सिंह तंवर तहसील अध्यक्ष मनासा, गिरधारीलाल धनगर  तहसील अध्यक्ष रामपुरा, सत्यनारायण राठौर तहसील  अध्यक्ष नीमच, नंदकिशोर गुर्जर तहसील अध्यक्ष जीरन, राजेन्द्र नागर तहसील अध्यक्ष जावद,व मदनलाल धाकड़ तहसील अध्यक्ष सिंगोली ने किया है। अधिक से अधिक शिक्षक सम्मेलन में उपस्थित होकर संगठन को शक्ति प्रदान करें।