Local News
पंचमुखी बालाजी मंदिर में चोरों ने दानपात्र तोड़ नगदी की चोरी,पुलिस मामले की जांच में जुटी
📅 07 Jan, 2026
📰 पूरी खबर:
सिंगोली (निरंजन शर्मा)।पंचमुखी बालाजी मंदिर सिंगोली वार्ड 14 में मंगलवार रात्री अज्ञात चोरों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर नकदी चुरा ली है। दानपात्र को दूर खाल के पास पानी में फेंक दिया गया है ।मंदिर के पुजारी ने बताया कि बुधवार सुबह जब वे पूजा करने आए तो उन्होंने देखा कि दानपात्र टूटा हुआ है और नकदी गायब है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
यह घटना नगर की सार्वजनिक जगहों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
इस खबर को शेयर करें: