भोपाल । 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए अब 1 महीने का समय शेष बचा है। बोर्ड परीक्षाओं के अभ्यास के रूप में प्री बोर्ड परीक्षाओं को देखा जा रहा है, जो 5 से 12 जनवरी के बीच रहेगी। भोपाल से इन परीक्षाओं के प्रश्न पत्र जिला शिक्षा कार्यालय के माध्यम से संकुल प्राचार्य के पास भेजे जा चुके हैं। 5 जनवरी से शुरू होने वाली प्री बोर्ड परीक्षा में यह सभी शामिल होंगे। सुबह 11 से 2 बजे के बीच प्री बोर्ड परीक्षा के लिए संकुल प्राचार्य को प्रश्न पत्र भेजे जा चुके हैं। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसके लिए प्री बोर्ड परीक्षा में अभ्यास स्वरूप में लिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा में किसी प्रकार की कठिनाई न हो और उन्हें बेहतर तैयारियों का अवसर भी मिल सके। इधर विद्यार्थी और अभिभावकों का कहना है कि परीक्षाओं का समय जल्दी निर्धारित होने से तैयारी में दिक्कतें आ रही हैं। स्कूलों में कल तक की छुट्टियां चल रही हैं और उसके ठीक बाद प्री बोर्ड परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। इससे बच्चों के मन में जो जिज्ञासा है, वह दूर नहीं हो पाएगी।