नीमच। 4 जनवरी को मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा नीमच के दायित्वान पदाधिकारियों ने बालक छात्रावास नीमच में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 11 जनवरी 2026 को मालवा की वैष्णो देवी महामाया भादवामाता के प्रांगण में पाटीदार धर्मशाला में आयोजित विशाल जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की तैयारियो पर विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम के दायित्वबोध प्रदान कीया गया। जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में जिले के सभी शिक्षक बंधु अपनी सहभागिता करेंगे। शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षकीय समस्याओं को प्रांत स्तर तक पहुंचाने हेतु शंखनाद किया जाएगा। शैक्षिक सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ दिल्ली के मार्गदर्शन अनुसार *हमारा विद्यालय हमार तीर्थ* प्रकल्प के अंतर्गत जिले में ब्लॉक वाइज सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले विद्यालय को पुरष्कृत किया जाएगा एवं आने वाले समय में नीमच जिले के सभी विद्यालय हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ किस प्रकार बने इस रणनीति पर विचार व्यक्त किए जाएंगे।मध्य प्रदेश शिक्षक संघ वर्ष भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन करते आ रहा है जिसमें राष्ट्र हित छात्र हित शिक्षा हित एवं शिक्षक हित की अवधारणा को लेकर समय-समय पर विद्यालय से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम संपन्न किए जाते हैं, आज की जिला स्तरीय बैठक में प्रांतीय संगठन मंत्री श्री हिम्मत सिंह जी जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री विनोद कुमार जी पूनी व जिला संगठन मंत्री श्री मन्नालाल जी बोहरा द्वारा जिला सम्मेलन हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह हाडा द्वारा किया गया उन्होंने मुख्य रूप से जिला सम्मेलन की विभिन्न समितियां के दायित्व पर चर्चा कर अपने दायित्व कार्य को अवगत कराया। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा द्वारा जिला शैक्षिक सम्मेलन की आज दिनांक तक शैक्षिक सम्मेलन तैयारी का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसके अंतर्गत फ्लेक्स प्रवेशिका पंपलेट आमंत्रण पत्र नव वर्ष कैलेंडर यह सभी कार्य आज दिनांक तक पूर्ण कर लिया गए हैं. जिला स्तरीय बैठक में जिला सह संगठन मंत्री विजय कुमार तिवारी जिला उपाध्यक्ष भागीरथ गुर्जर,जिला संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रसाद शर्मा, सत्यनारायण जी परमार (वि.ख.अ.नीमच), ब्लॉक संगठन मंत्री हीरालाल मेघवाल ब्लॉक नीमच अध्यक्ष हुकुम सिंह चुंडावत सचिव विष्णु पालीवाल मनासा ब्लाक अध्यक्ष राकेश पुरोहित, ब्लॉक सचिव मनासा गोपाल जोशी नीमच तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण जी राठौर, बंशीलाल जी गुर्जर,रणवीर सिंह राठौड़ आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें।उक्त  जानकारी जिला मिडिया प्रभारी बाबूलाल मेघवाल द्वारा दी गई.