राष्ट्रीय शालेय वूशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता हेतु नीमच जिले की कु.वंशिका नागलोथ एंव कु.अल्फिया मंसुरी का म.प्र. वूशू मार्शल आर्ट टीम में चयन*
04 Jan 2026
Local News
नीमच। 69 वी शालेय खेलकुद प्रतियोगिता अर्न्तगत राष्ट्रीय शालेय वूशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता 19 वर्ष बालक/बालिका वर्ग का आयोजन स्कुल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया (SGFI) द्वारा दिनांक 14 से 18 जनवरी 2026 तक इम्फाल (मणिपूर ) में किया जा रहा है।जिसमें सम्पूर्ण भारत के राज्यों की चयनीत टीमें भाग लेगी इस प्रतियोगिता में म.प्र. टीम भी भाग लेगी।
इस प्रतियोगिता हेतु नोडल खेल विद्यालय शा.बा.उ.मा.वि.क्र.2 नीमच नीमच में प्रशिक्षण प्राप्त कु.वंशिका नागलोथ पिता श्री श्यामलाल (माउंट जोन स्कुल नीमच) का - 48 कि.ग्रा. वजन समूह एंव कु.अल्फिया मंसुरी पिता श्री वसीम मंसुरी (शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि. नीमच )का -52 कि.ग्रा.वजन समूह में म.प्र. वूशू मार्शल आर्ट टीम में चयन हुआ है। इनका चयन राज्य स्तरीय शालेय वूशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता जो कि ग्वालियर मे दिनांक 4 से 8 अक्टुबर 2025 तक आयोजित हुई थी मे अपने अपने वजन समुहों मे प्रथम स्थान प्राप्त करने के आधार पर हुआ है। इस प्रतियोगिता की तैयारी हेतु म.प्र. वूशू मार्शल आर्ट टीम का प्री नेशनल कोचिंग केम्प जो कि ग्वालियर मे जो कि दिनांक 07 से 11 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा में भी ये सम्मिलित होगी।
ये दोनो खिलाडी नियमित प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षक श्री भरत सिंह कुमावत व्यायाम शिक्षक नोडल खेल विद्यालय नीमच शा.बा.उ.मा.वि.क्र.2 नीमच से प्राप्त कर रही है। इससे पूर्व भी श्री कुमावत द्वारा प्रशिक्षित अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर सफलता अर्जित कर चुके है।
राष्ट्रीय शालेय वूशू मार्शल आर्ट प्रतियोगिता हेतु नीमच की कु.वंशिका नागलोथ एंव कु.अल्फिया मंसुरी म.प्र. टीम में चयन होने पर खिलाड़ियो एंव प्रशिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी नीमच श्री सुजान मल मांगरिया , जिला क्रीड़ा अधिकारी नीमच श्रीमती सावित्री मालवीय प्राचार्य श्री ओ.पी.बंसल सहित समस्त स्टाफ सदस्यों विभिन्न व्यायाम शिक्षकों सहीत परिजनो एंव ईष्ट मित्रों ने बधाईया प्रदान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।