चार दिवसीय शीतकालीन संस्कार शिक्षण शिविर का समापन
03 Jan 2026
Local News
सिंगोली(निरंजन शर्मा)।श्री वर्धमान स्थानक वासी जैन श्रावक संघ एवं अखिल भारतीय सुधर्म जैन संघ मेवाड़ प्रांत के मार्ग दर्शन तथा तेजस मानक पारमार्थिक ट्रस्ट के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 41 बालक बालिकाओं ने बड़े ही उत्साह से ज्ञानार्जन किया। साथ ही स्थानीय महिला मंडल बहु मंडल की 31 सदस्याओं ने चार दिन तक 1 घंटे की क्लास अटेंड की शिविर में अध्यापन करवाने हेतु मेवाड़ शाखा की ओर से श्री राहुल जैन, सुश्री रितिका जैन गड़वारा, प्रियल जैन डूंगला से पधारे ओर बहुत ही सुंदर व प्रभावी तरीके अध्यापन करवाया अनेक बच्चों ने त्याग प्रत्याख्यान लिये सभी बालक बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए l श्रीसंघ अध्यक्ष प्रकाश नागौरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सौभाग्य मल नागौरी, शांति लाल गांधी, प्रकाशचंद गांधी, दिलीप पिछोलिया, पारस गांधी, श्रेयांस नागौरी, सह मंत्री विनोद पितलिया,संघ प्रवक्ता नीरज गांधी,संजय गांधी व वरिष्ठ श्राविकाओं की गरिमामई उपस्थित मै चार दिवसीय संस्कार शिक्षण शिविर संपन्न हुआ।