नीमच। जिले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में सुशासन की दिशा में अभिनव पहल प्रशासन गांव की और  अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में 22 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक  ग्राम पंचायत कलस्‍टर मुख्यालयों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाकर, हितग्राहियों को लाभांवित किया जा रहा है। गुरूवार को आयोजित शिविरों में महिला एवं बाल विकास विभाग,  शिक्षा, राजस्‍व एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा पांच हजार से अधिक हितग्राहियों को सेवाएं प्रदान कर लाभांवित किया गया है।

विशेष राजस्‍व शिविरों में 2723 आवेदन प्राप्‍त - 551    निराकृत

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत गुरूवार को जिले में आयोजित विशेष राजस्‍व शिविरों में कुल 2723 आवेदन प्राप्‍त हुए। इनमें से 551 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 2172 आवेदन लंबित रखे जाकर, संबंधित तहसीलदार द्वारा उनका समय सीमा में निराकरण करने की कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत नामांतरण के 599, बंटवारा के 255, सीमांकन के 51, कब्‍जा विवाद के 22, रास्‍ता विवाद के 74, खसरे नक्‍क्षे में बटांकन के 235, राजस्‍व पुलिस के मध्‍यस्‍थता संबंधी 19 आवेदन प्राप्‍त हुए है। राजस्‍व रिकार्ड मे आदेश अमल के 212, बी1 वाचन उपरांत रिकार्ड सुधार के 497 आवेदन, ग्राम आबादी के प्रस्‍ताव 37, फार्मर रजिस्‍ट्री के 221, आरओआर केवायसी के 393, नक्‍क्षे में त्रुटिसुधार के 130 आवेदन प्राप्‍त हुए है। इनमें से कुल 551 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया है।  

स्‍वास्‍थ्‍य शिविरों में 1616 हितग्राही लाभांवित

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा गुरूवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित किए गये शिविरों में 1616 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। इनमें 1332 हितग्राहियों की स्‍वास्‍थ्‍य जांच, 1112 हितग्राहियों की एन.सी.डी. स्‍क्रीनिंग, 17 नवीन गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, टीकाकरण से छूटे 13 बच्‍चों का टीकाकरण, 440 बच्‍चों एवं 178 गर्भवती महिलाओं की हीमोग्‍लोबिन जांच, संभावित 311 टी.बी.मरीजों की खंखार पट्टी संग्रहण एवं जाचं की गई। 28 हितग्राहियों की समग्र आईडी समस्‍या का समाधान, 23 हितग्राहियों के आयुष्‍मान कार्ड पंजीयन भी शिविर में किया गया है।

61 समग्र ईकेवायसी अपडेट699 आवास हितग्राहियों का सत्‍यापन

प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत गुरूवार को जिले में आयोजित शिविरों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 4 स्‍थानों पर वृहद स्‍वच्‍छता अभियान चलाया गया।  मनरेगा के 79 हितग्राहियों की ई-केवायसी अपडेट, प्रधानमंत्री आवास के 699 हितग्राहियों का चेकर सत्‍यापन,  10 आवास हितग्राहियों की समग्र सिंडिंग, 61  हितग्राहियों की समग्र आईडी समस्‍या का समाधान,  पेंशन योजना के हितग्राहियों के 18 नये आवेदन प्राप्‍त कर, उनका सत्‍यापन, शौचालय निर्माण के नवीन 29 हितग्राहियों का चिंहाकन, संबल कर्मकार के 41 नये हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है। अमृत सरोवर, डगवेल, खेत तालाब , मां की बगिया के एक कार्य का मस्‍टर जारी कर मजदूरी की बुकिंग की गई।