नीमच । शहर में हाल ही में 'मास्टर जी' नामक एक शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया है, जो ग्रामीण शिक्षा और बेटियों की शिक्षा पर केंद्रित है, जिसमें स्थानीय कलाकारों को मौका मिला है और इसका उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। ग्रामीण शिक्षा पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म है जिसका 1 जनवरी को फिल्म का पोस्टर लांच किया गया। पत्रकारों से चर्चा के दौरान  बताया यह फिल्म ग्रामीण क्षेत्रों में, खासकर बेटियों की शिक्षा और उनके संघर्षों को संवेदनशील तरीके से दिखाती है। फिल्म निर्माण राजवंश क्रिएशन द्वारा किया गया है।इसमें स्थानीय कलाकारों को अभिनय करने का अवसर दिया गया है।फिल्म शिक्षा को सामाजिक बदलाव का माध्यम बताती है और जागरूकता फैलाती है। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को लेकर गांव "धनेरिया कला" में बनाई गई है। जिसमें ग्रामीण परिवेश के गरीब मां-बाप और बच्चों के शिक्षा के प्रति रुझान को बढ़ावा देने के लिए इसका फिल्मांकन गया है। इसमें दो गाने शामिल है जिसमें एक गाना स्थानीय भाषा मालवीय में बनाया गया है।मूवी के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर नीमच के राजेश कुमार सोलंकी, स्टोरी व स्क्रीन प्ले आरएन चौधरी, मुख्य कलाकारों की भूमिका में एक छोटी बच्ची कृतिका सोलंकी, आर्यन चौधरी, मीनाक्षी यादव, धर्मेंद्र पाटीदार, हीरा लाल सोलंकी ने अपना योगदान दिया।सहायक कलाकार की भूमिका में एसएन टेलर, चरण जाट, कोमल जॉन, चांदमल सेन है।यह शार्ट फिल्म 14 जनवरी को रिलीज होगी।