नीमच।श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय में 30.12.25 मंगलवार को भूतपूर्व छात्रा संगठन ‘‘सृजा’’ द्वारा आदरणीय प्रोफेसर विजया वधवा मैडम की सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन अध्यक्ष प्रोफेसर किरण नाहटा ‘‘डांगी’’ सचिन एडवोकेट, रुचि वर्मा, अतिका कुरैशी, शोभा दानी, एडवोकेट डॉली पटेल व अन्य कई भूतपूर्व छात्राएं उपस्थित थी एवं पूर्व प्राचार्य डॉ0 एन0 के0 डबकरा एवं स्टाफ के सभी वरिष्ठ प्राध्यापक मौजूद थे। समारोह की शुरुआत में प्रोफेसर विजया वधवा मैडम को प्रोफेसर रश्मि हरित व छात्राओं द्वारा शाल श्री फल से सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी छात्राओं और स्टाफ ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए विचार साझा किये। इस मौके पर वधवा मैडम भावुक हो गई एवं कहा कि महाविद्यालय परिवार से यह स्नेह सदैव बनाए रखना एवं पूर्व प्राचार्य डॉ0 एन0के0 डबकरा ने भी सभी छात्रों को सदैव नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। अंत में आभार प्रोफेसर बीना चौधरी मैडम ने व्यक्त किया साथ ही सभी छात्राओं को कहा कि महाविद्यालय परिवार आप ही का है आप सदैव इससे जुड़े रहे।