नीमच। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत कुमार शर्मा ने बताया, कि खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में शिकायत के आधार पर 3 फर्मो की आकस्मिक जांच मंगलवार को रात्रि में की गई। इस जांच कार्यवाही में टीम द्वारा 6 नमूने लिए गये है। इस जांच कार्यवाही में टीम द्वारा 6 नमूने लिए गये हैं। जिन्‍हें जांच के लिए भेजा गया है।

      खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री यशवंत शर्मा ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा श्री धानुका आयल प्रोडेक्‍ट कनावटी, श्री शाकम्‍भरी एग्रो इंडस्‍ट्रीज कनावटी एवं द शिवा बेकर्स हुडको चौराहा नीमच का निरीक्षण कर, श्री धानुका आयल प्रोडेक्‍ट से मूंगफली, खाद्य तेल के चार नमूने, फर्म श्री शाकम्‍भरी एग्रो इंडस्‍ट्रीज से सींगदाना का एक नमूना और द शिवा बेकर्स से चाकलेट ट्रफल केक का एक नमूना जांच के लिए लेकर राज्‍य प्रयोगशाला भेजा गया हैं। नमूनो को जांच रिपोर्ट प्राप्‍त होने पर, आगामी कार्यवाही की जावेगी।