Local News
मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने डीईओ को सौंपा ज्ञापन
📅 31 Dec, 2025
📰 पूरी खबर:
नीमच।जिला स्तरीय शिक्षकीय समस्याओं को लेकर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी महोदय से मिलकर विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए पत्र सौंपा व चर्चा की।जिला शिक्षा अधिकारी महोदय ने संगठन को आश्वस्त किया की शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण का प्रयास किया जाएगा। डीपीसी महोदय से भी भेंट कर समस्याओं पर चर्चा की।
इस अवसर पर जिला सचिव जगदीश जी बारीवाल,जिला कोषाध्यक्ष बलवंतसिंह हाड़ा,जिला उपाध्यक्ष भागीरथ जी गुर्जर,ब्लाक अध्यक्ष नीमच हुकुम सिंह जी चुंडावत, तहसील अध्यक्ष नीमच सत्यनारायण जी राठौर,व तहसील सचिव मदनलाल जी यदुवंशी उपस्थित रहें।बाबूलाल मेघवाल जिला सह मीडिया प्रभारी शिक्षक ने उक्त जानकारी दी।
इस खबर को शेयर करें: