भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रविवार को रतलाम जिले के बाराखेड़ा हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों द्वारा  आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के साथ  विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर भी थे। इस अवसर पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लाला बाई शंभुलाल चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह,  पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार आदि के द्वारा मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ एवं फूल मालाओं से स्वागत अभिनंदन किया गया।