नीमच। नीमच मंडी व्यापारी संघ के चुनाव ४ जनवरी को होगे। इस बार चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर राकेश भारद्वाज (अफसर) और गोपाल गर्ग (जीजी) के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। जिसकी वजह अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में होना है। शाम ४ बजे तक अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किए गए पांच नामांकनों में से तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। नाम वापस लेने वालों में सत्यनारायण शर्मा, कमल गर्ग और राजेंद्र गर्ग शामिल हैं। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए अब केवल दो प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। पूर्व अध्यक्ष राकेश भारद्वाज (अफसर) और गोपाल गर्ग (जीजी)। गौरतलब है कि राकेश भारद्वाज पिछले करीब २० वर्षों से मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते आ रहे हैं। ऐसे में यह चुनाव तय करेगा कि व्यापारियों का भरोसा एक बार फिर पुराने नेतृत्व पर कायम रहता है या मंडी को नया नेतृत्व मिलता है।