नीमच (निप्र)। श्री नवकार सेवा संस्थान नीमच ने मूक जीवों पर दया के उद्देश्य से गऊ  नंदी  सेवा  धाम  पर गायों को लापसी  खिलाई गई। इसके साथ ही गायों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कुछ आवश्यक  दवाइयां व इंजेक्शन भी गोशाला संचालक  को भेंट किये । ताकि बीमार गायों को समय पर उचित इलाज मिल सके और उनके प्राणों की रक्षा की जा सके ।     कार्यक्रम का शुभारंभ 27 नवकार महामंत्र की स्तुति से किया गया। 
इस अवसर पर ग्रुप की  सरिता नागोरी, नमिता कोठारी, शिमला फाफरिया, चंदा कोठारी, मधु राठौर, आशा पीतलिया, चंदन बाला छिगावत, अनीता जैन, मधु भामावत, सह सचिव मीना दक, उपाध्यक्ष ज्योति मोगरा, अध्यक्ष माया वीरवाल, नीमच शाखा संस्थापक  अध्यक्ष कल्पना मोगरा आदि सभी सदस्याएं उपस्थित थी । आभार सहसचिव मीना दक ने व्यक्त किया।