नीमच | शासकीय हाईस्कूल अल्हेड़ मनासा में कक्षा 10वीं  के छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने-श्रेष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के उद्देश्य से विद्यालय के प्राचार्य राधेश्याम धाकड़  द्वारा  19 दिसम्बर  को प्रार्थना सभा में घोषणा की गई। जिसमें बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 वीं में जो भी विद्यार्थी वार्षिक परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक अर्जित करेंगे। उन समस्त विद्यार्थियो को प्राचार्य अपने स्वयं के व्यय से दिल्ली से भोपाल वायुयान से यात्रा करवायेंगे। अल्हेड से दिल्ली तक तथा दिल्ली से भोपाल और पुनः अल्हेड आने तक का समस्त खर्चा प्राचार्य वहन करेंगे। दिल्ली में विद्यार्थियों को लालकिला, कुतुबमिनार मेट्रो का सफर कराया  जाएगा तथा भोपाल में भी बच्चों को मुख्यमंत्री निवास बड़ा तालाब चिडिंया घर तथा बिड़‌लामंदिर आदि स्थानों का भ्रमण कराया जायेगा। उक्त सभी व्यय प्राचार्य द्वारा वहन किया जायेगा। गर्त वर्ष अल्हेड़ की एक हटाना ने कक्षा 10 वीं की प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया था। इसी प्रकार इस वर्ष कोई भी विद्यार्थी प्रदेश स्तरीय मेरिट में स्थान प्राप्त करेगा उसे 51 हजार रु का नगद ईनाम दिया जायेगा। उक्त घोषणाओं से शासकीय हाईस्कूल अल्हेड के छात्र छात्रार इंडिया गेट तथा उत्साहित है उक्त 'उक्त जानकारी गणित शिक्षक राजीव नागदा ने दी।