एक दिवसीय सृजन कार्यक्रम का आयोजन 23 दिसम्बर को
22 Dec 2025
Local News
नीमच ।सांदीपनि विद्यालय नीमच के प्राचार्य के एस जैन ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि "एक दिवसीय सृजन कार्यक्रम का आयोजन 23 दिसम्बर 2025 को विद्यालय परिसर में होने जा रहा है जिसमे सत्र 2025-26 में उल्लेखनीय परिणाम देने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को सम्मानित करने के साथ ही विद्यालय में किए जा रहे नवाचारों एवं विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान,गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान से संबंधित प्रोजेक्ट,मॉडल्स और प्रिंट रीच का प्रदर्शन किया जावेगा।
सभी अभिभावकों को विद्यार्थियों के अर्ध वार्षिक परीक्षा की उतरं पुस्तिकाएँ भी दिखाई जावेगी,परीक्षा परिणाम से भी अवगत कराया जावेगा।