नीमच ।जिला रोजगार कार्यालय नीमच द्वारा युवा संगम रोजगार, स्‍वरोगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला 24 दिसम्‍बर 2025 बुधवार को प्रात:11 बजे से दोपहर 2 बजे तक टाउन हॉल (दशहरा मैदान) नीमच में आयोजित किया जा रहा है। इस युवा संगम कार्यक्रम में जिले के युवाओं को शासकीय एवं निजी क्षेत्र में रोजगार, स्‍वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्‍ध कराए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी श्री दिनेश परमार ने जिले के अधिकाधिक युवाओं से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने का आगृह किया है।