नीमच (निप्र)। सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ ने आगामी वर्ष के आयोजनों, जिनमें मकर संक्रांति पर्व भी शामिल है, को लेकर कार्य योजना बनाने के लिए शनिवार को शाम 5 बजे परशुराम महादेव मंदिर पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी वर्ष के लिए आयोजनों को लेकर सुझाव मांगे हैं। बैठक में आगामी गतिविधियों और आयोजनों को लेकर मंथन किया है। इस बैठक में भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई, हालांकि विशिष्ट आयोजनों की तारीखें और विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
सकल ब्राह्मण समाज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मधु चतुर्वेदी ने बताया आगामी वर्ष के लिए समाज के उत्थान, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान सचिव ज्योति शर्मा, कोषाध्यक्ष संध्या व्यास ने भी आयोजन को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखें।
बैठक में आने वाले साल में आयोजनों में आमतौर पर मकर संक्रांति जैसे त्योहार मनाना, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, सामाजिक जागरूकता, महिलाओं को कानून की जानकारी प्रदान करना, पर्यावरण से संबंधित कार्यक्रम शामिल किए जाने को लेकर कार्य योजना बनाने के संबंध में सुझाव मांगे है।
इसके साथ ही समाज में एकता और सौहार्द बनाए रखने की आवश्यकता एवं बदलते सामाजिक परिवेश में एक साझा मंच की जरूरत है। महिलाओं के लिए शिक्षा और बच्चों की शिक्षा पर और ब्राह्मण महिला उद्यमियों व व्यवसायियों के संवर्धन के लिए कदम उठाए जाने की योजना पर भी आने वाले समय में अमल किया जाएगा। बैठक में समाज की कई महिलाएं उपस्थित थी।
इन बिंदुओं पर भी की चर्चा-
धार्मिक आयोजन: तीज, दिवाली मिलन समारोह, या अन्य त्योहारों पर कार्यक्रम।
सामाजिक कार्य: महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य शिविर, या शिक्षा से संबंधित पहल।
सांस्कृतिक कार्यक्रम: फाग महोत्सव जैसी प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन