सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ दो दिवसीय भवन लोकार्पण, रंगमंचीय कार्यक्रम एवं शारीरिक प्राकृट्य उत्सव सम्पन्न
18 Dec 2025
Local News
सिंगोली ( निरंजन शर्मा)।नगर की शैक्षणिक संस्था सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में केशव नगर विद्यालय में नवनिर्मित शताब्दी भवन का दो दिवसीय लोकार्पण कार्यक्रम, रंगमंचीय कार्यक्रम एवं शारीरिक प्राकृट्य उत्सव संपन्न हुआ।इस अवसर पर 17 दिसम्बर को सुबह 11:00 बजे नवनिर्मित भवन का लोकार्पण व रंगमंचीय कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि अखिलेश मिश्रा संगठन मंत्री विद्या भारती मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़), विशेष अतिथि निखिल कुमार गांधी विद्यालय के पूर्व छात्र एवं डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर मध्यप्रदेश, अध्यक्षता प्रकाश चंद धनगर सह मंत्री मध्य क्षेत्र प्रादेशिक अध्यक्ष सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा, केशव शिक्षण समिति के अध्यक्ष निशांत जोशी मंच पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर सर्वप्रथम कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा नवींन शताब्दी भवन का लोकार्पण कार्यक्रम अनावरण पट्टिका के माध्यम से किया गया। उसके पश्चात सरस्वती वंदना के साथ माँ सरस्वती की पुजा अर्चना दीप प्रज्ज्वलित कर रंगमचिय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य धर्मचंद गहलोत ने कराया। विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन केशव शिक्षण समिति के अध्यक्ष निशांत जोशी द्वारा किया गया।इस अवसर पर पधारे विद्यालय के पूर्व छात्र एवं डिप्टी कमिश्नर निखिल गांधी ने छात्रों को नशे से दूर रहने और मोबाइल पर अधिक समय न बिताने की सलाह दी। साथ ही कार्यक्रम में पधारे प्रकाशचंद्र धनगर ने विद्यालय में नवीन भवन निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं की प्रशंसा की और समाज की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम के अतिथि अखिलेश मिश्रा ने शिशु मंदिर की योजनाओं और शिशु मंदिर की समाज में भूमिका ओर भैया बहिनों को अपने राष्ट्र के प्रति जागरूक रहने एवं राष्ट्रभक्ति की शिक्षा दी। इस अवसर पर नवनिर्मित भवन निर्माण मैं सहयोग करने वाले संजय नागोरी एडवोकेट,डॉक्टर भोलेश्वर व्यास,वैभव पितलिया, निशांत जोशी,पवन कुमार पालीवाल,सुनील कुमार पालीवाल,नगर पंचायत सिंगोली के उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ एवं उनके परिवारजनों जिन्होंने नवनिर्मित भवन निर्माण में आर्थिक सहयोग किया। उनका कार्यक्रम में पधारे अतिथि द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों द्वारा विशेष रंगमंचीय कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । दुसरे दिन 18 दिसम्बर को स्कूल के सभी बच्चों द्वारा शारीरिक प्राकृट्य उत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वह शारीरिक व्यायाम योगाभ्यास कर शरीर को स्वस्थ रखने के गुर सिखे दुसरे दिन के आयोजन में मुख्य अतिथि अजय गौड़ विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ मंदसौर विभाग,विशेष अतिथि डाॅंक्टर इतेश व्यास पुर्व छात्र एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिंगोली ,अध्यक्षता राघवेंद्र देराश्री विभाग समन्वयक विध्या भारती मालवा प्रांत मंदसौर द्वारा की गई रंगमंचीय आयोजन में धार्मिक,सामाजिक और पारिवारिक लघु नाटिकाओं एवं संगीत नृत्य पर छोटे बड़े छात्र छात्राओं द्वारा एक से एक बेहतरीन प्रस्तुति दी गई
जिसकी सभी ने खूब प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रहलाद राय जी गर्ग ,विद्यालय संचालन समिति के उपाध्यक्ष फूलकुंवर मलिक, सचिव पवन कुमार पालीवाल, कोषाध्यक्ष वैभव कुमार पितलिया, सह सचिव चंद्र प्रकाश सोनी,सदस्य कैलाश नामदेव, सदस्य श्रीमती संतोष देवी धाकड़,श्रीमती प्रभा सुराणा, विद्यालय के आचार्य परिवार, भैया बहन, नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक गण,माताएं, पत्रकार गण सभी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश चौहान द्वारा किया गया।