जीरन!जीरन नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक दिलीपसिंह परिहार, मण्डल अध्यक्ष मदन गुर्जर ने खिलाड़ियों की रैली को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से झंडी दिखाकर विशाल रैली का शुभारम्भ किया!रैली का समापन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर हुआ जहाँ पर सभी खेल प्रतियोगितायें संपन्न हुई।कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गयी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा सभी खिलाडी खेल भावना से खेल खेले और जीवन मे आगे बढ़ें उन्होंने खिलाड़ियों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे मे भी बताया! मण्डल अध्यक्ष मदन गुर्जर ने कहा सांसद खेल महोत्सव से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है ऐसे आयोजन से खेल प्रतिभाएँ निकलती है ये थे मंचासीन- विधायक दिलीपसिंह परिहार, मण्डल अध्यक्ष मदन गुर्जर, नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश राव तावरे, महामंत्री किशन अहिरवार,दिलीपसिंह चौहान, नगर भाजपा अध्यक्ष राजू जी मुकाती,कार्यक्रम प्रभारी दिलीप सुथार, प्राचार्य द्वय बी एस चौहान,रघुवीर आमेटा इन खेलो का हुआ आयोजन-सांसद महोत्सव मे खो-खो, कबड्डी, सितौलिया, रस्साकसी का आयोजन हुआ।शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जीरन संकुल अंतर्गत 13 विद्यालय के खिलाड़ीयों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।ये रहे विजेता - खो-खो में बालीका एवं बालक दोनों वर्ग में पाटीदार हाई स्कूल जीरन की टीम विजेता रही और कबड्डी मे बालक वर्ग मे सांदीपनी विद्यालय जीरन, बालिका वर्ग में शासकीय उ. मा.वि.कुचडोद विजेता रही।बालक वर्ग मे ज्ञानसरोवर विद्यालय जीरन और बालिका वर्ग में शा. हाई स्कूल चलदू विजेता रही।इनका रहा सहयोग -प्रतुपालसिंह पंवार, विनोद कुमार पुनी, वेंकटेश्वर जाट, कन्हैयादास अग्रावत, मुकेश जैन, आशुतोष सिंह चुंडावत, दीपक पाटीदार, आशीष सोनी, नरेंद्र शर्मा, हेमंत पाटीदार, धारासिंह, राजकुमार भट्ट, सत्येन्द्रसिंह चौहानकार्यक्रम का संचालन खेल महोत्सव प्रभारी दिलीप सुथार ने किया, स्वागत भाषण बी. एस. चौहान (प्राचार्य) ने दिया,आभार राजेंद्र मुकाती(नगर भाजपा अध्यक्ष) ने व्यक्त किया