नीमच सांदीपनि विद्यालय नीमच केंट के प्राचार्य के एस जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा आयोजित प्रथम चरण की इस प्रतियोगिता में जनशिक्षा केंद्र की शालाओं के कक्षा 2 से 8 के विद्यार्थियों ने हिंदी,अंग्रेजी, संस्कृत,पर्यावरण, गणित,विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयो में दिनांक 18 नवम्बर 2025 को परीक्षा दी थी ,प्रत्येक विद्यालय की कक्षा 6 से 8 से 10 -10 एवं कक्षा 2 से 5 से 3-3 विद्यार्थियों ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं, इस प्रकार इस विद्यालय से 40 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी जिसमे से 20 विद्यार्थियों का चयन जिला स्तर के लिए हुआ है, श्री जैन ने बताया कि इन्ही विद्यार्थियों की अगली परीक्षा में राज्य स्तर के लिए चयन किया जावेगा,जिसके लिए विद्यार्थियों की तैयारी जारी है।