नीमच। भगवान चित्रगुप्त  की दिव्य कथा का आयोजन दिनांक 14 दिसंबर 2025 , रविवार को नीमच में आयोजित होने जा रहा है। श्री चित्रगुप्त वृंदावन से श्री श्री 1008 जगतगुरु श्री चित्रगुप्ताचार्य डॉ स्वामी सच्चिदानंद महाराज जी अपनी टीम के साथ आज कोटा पहुंच चुके हैं, रात्रि विश्राम कोटा में है सुबह 11:00 बजे श्री चित्रगुप्त मंदिर चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे जहां पर चित्तौड़गढ़ कायस्थ समाज महाराज श्री का स्वागत सत्कार करेंगे। और चित्तौड़गढ़ से नीमच के लिए 3 बजे रवाना होकर 5 बजे तक आ जाएंगे।    यह जानकारी संयोजक मंडल के सदस्य प्रभु सेवक चित्रांश नरेंद्र श्रीवास्तव एवं चित्रांश इं. बाबूलाल जी गौड़, चित्रांश अमित सक्सेना द्वारा दी गई है।