Neemuch Malwa Prime
Neemuch Prime News
Breaaking
विधायक परिहार ने चौथखेड़ा की चौपाल में सुनी जनसमस्याएं, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान सिंधी भाषा: विस्थापन से सम्मान तक की अमर गाथा१० अप्रैल: संघर्ष, संस्कार और स्वाभिमान का प्रतीक – सिंधी भाषा दिवस सिंगोली के 30 साल के युवक,ने जब उठाया ये खौफनाक कदम तो क्षेत्र में फैली सनसनी, सूचना मिलते ही मौके पर लगी लोगों की भारी भीड़, अब खाकी कर रही जांच शिक्षकों ने  रैली निकाल कर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन नवाचार भ्रमण: डाइट की सकारात्मक पहल T ET परीक्षा पर पुनर्विचार हेतु मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन* किसानों को उर्वरक वितरण नवीन ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से होगा जिले की 25 मदिरा दुकानों का ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 9 अप्रेल को एसडीएम नीमच ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण टैक्‍सी वाहन किराये पर लगाने के लिए दरें प्रस्‍तुत करें जिला प्रशासन की खान खेड़ी में बड़ी कार्रवाई ,प्रशासन की टीम ने 15 डंपर  रेत के स्टॉक को किया जप्त  जनसुनवाई में 99 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं जैन संतो के जीवन, तप, तपस्‍या से समाज को सद्प्रेरणा मिलती है- लोकसभा अध्‍यक्ष श्री बिरला, लोकसभा अध्‍यक्ष श्री ओम बिरला सिंगोली के पंच कल्‍याणक महोत्‍सव में शामिल हुए टेट परीक्षा के विरुद्ध शिक्षकों ने दिया ज्ञापन अब मौके पर ही टीटीई पहचान लेंगे असली ट्रेन टिकट है या नकली,  पूरे देश में लागू होगी नई प्रणाली, 7-लेयर वेरिफिकेशन लागू विधायक परिहार ने चौथखेड़ा की चौपाल में सुनी जनसमस्याएं, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान सिंधी भाषा: विस्थापन से सम्मान तक की अमर गाथा१० अप्रैल: संघर्ष, संस्कार और स्वाभिमान का प्रतीक – सिंधी भाषा दिवस सिंगोली के 30 साल के युवक,ने जब उठाया ये खौफनाक कदम तो क्षेत्र में फैली सनसनी, सूचना मिलते ही मौके पर लगी लोगों की भारी भीड़, अब खाकी कर रही जांच शिक्षकों ने  रैली निकाल कर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन नवाचार भ्रमण: डाइट की सकारात्मक पहल T ET परीक्षा पर पुनर्विचार हेतु मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने दिया ज्ञापन* किसानों को उर्वरक वितरण नवीन ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से होगा जिले की 25 मदिरा दुकानों का ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 9 अप्रेल को एसडीएम नीमच ने किया उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण टैक्‍सी वाहन किराये पर लगाने के लिए दरें प्रस्‍तुत करें जिला प्रशासन की खान खेड़ी में बड़ी कार्रवाई ,प्रशासन की टीम ने 15 डंपर  रेत के स्टॉक को किया जप्त  जनसुनवाई में 99 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं जैन संतो के जीवन, तप, तपस्‍या से समाज को सद्प्रेरणा मिलती है- लोकसभा अध्‍यक्ष श्री बिरला, लोकसभा अध्‍यक्ष श्री ओम बिरला सिंगोली के पंच कल्‍याणक महोत्‍सव में शामिल हुए टेट परीक्षा के विरुद्ध शिक्षकों ने दिया ज्ञापन अब मौके पर ही टीटीई पहचान लेंगे असली ट्रेन टिकट है या नकली,  पूरे देश में लागू होगी नई प्रणाली, 7-लेयर वेरिफिकेशन लागू
Local News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकासपथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

📅 13 Dec, 2025

📰 पूरी खबर:

भोपाल।उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकासपथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है और देश में नंबर वन राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होने कहा कि सागर भी किसी क्षेत्र में कम नहीं है। सागर में विकास दिखाई देता है। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशानाश का द्वार है। हमें नशे से दूर रहना चाहिए। हमारा काम ऐसा होना चाहिए जो समाज और देश की तरक्की में उपयोगी सिद्ध हो। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृषिउद्योग एवं पर्यटन को आवश्यक बताया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सागर में बुंदेली प्रेस क्लब द्वारा आयोजित बुंदेलखंड यंग अचीवर्स अवॉर्ड 2025 सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जब किसी क्षेत्र में औद्योगिक क्रांतिहरित क्रांति और पर्यटन क्रांति एक साथ होती हैतो विकास की गति अभूतपूर्व हो जाती है। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विकास के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है और मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में नंबर वन राज्य बन रहा है। उन्होने कहा कि वह समय बीत गया जब मध्यप्रदेश पिछड़ा हुआ राज्य था। आज मध्यप्रदेश को पिछड़ा राज्य कहने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए युवाओं को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोई भी अवार्ड अथवा सम्मान मिलने के बाद हमें ऐसा महसूस नहीं करना है कि हम ही सबसे अच्छे हैंअहंकार व्यक्ति को नीचे ले जाता हैसहज और सरल व्यक्ति कितनी भी प्रतिभासम्मान प्राप्त कर ले हमेशा अहंकारहीन रहते हुए आगे बढ़ता है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि बुंदेलखंड प्रेस क्लब प्रतिभाशाली युवाओं को खोज कर सम्मानित करने का कार्य कर रहा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को फ्रेम युक्त प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक खुरई श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड प्रेस क्लब ऐसी युवाओं की टीम है जो विकास की सोच रखती है। इसी सोच से क्षेत्र का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। जिससे विकासवादी सोच को बढ़ावा मिलता है। विधायक सागर श्री शैलेन्द्र जैनविधायक नरयावली श्री प्रदीप लारियामहापौर श्रीमती संगीता तिवारीनगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवारश्री श्याम तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मीडिया के साथ उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें:
X (Twitter) Facebook
Neemuch Malwa Prime