भोपाल । भोपाल के थाना शाहपुरा क्षेत्र के तिलक नगर में 80 वर्षीय वृद्ध महिला घर का रास्ता भटकी गई। सूचना मिलने पर डायल- 112 जवानों ने काफी कोशिशे के बाद वापस उन्हें उनके परिजन से मिला दिया। जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 में बीती रात 9:30 बजे सूचना मिली की थाना शाहपुरा क्षेत्र में तिलक नगर धाकड़ मेडिकल स्टोर के पास एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला मिली हैं, जो घर की राह भटक गयी हैं। खबर मिलने पर शाहपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को फौरन ही मदद के लिए मौके पर रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ के प्रधान आरक्षक देवनाथ सिंह एवं पायलेट हनीफ मंसूरी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक वृद्ध महिला घर का रास्ता भटक गयी थी। जवानों द्वारा वृद्ध महिला को एफआरवी वाहन से अपने साथ लेकर आस-पास उसके परिवार वालो की तलाश करते रहे। इस बीच जानकारी मिली की वृद्व महिला गुजराती कालोनी की रहने वाली थी। जवान वृद्धा को एफआरवी वाहन से लेकर उनके घर जा रहे थे, रास्ते में थोड़ी दुरी पर ही उनके परिजन तलाश करते हुए मिले जिन्हे पीड़ित वृद्ध महिला द्वारा पहचान व सत्यापन कराये जाने के बाद परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया। वृद्ध महिला के परिजनों ने सहायता के लिए डायल-112 सेवा की प्रशंसा और पुलिस स्टाफ आभार व्यक्त किया।