Neemuch Malwa Prime
Neemuch Prime News
Breaaking
श्रीमती मधु चतुर्वेदी को भाजपा महिला मोर्चे में मिली जिम्मेदारी,  कोषाध्यक्ष् पद का मिला दायित्व ✦ जावद आईटीआई में 5वां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित जुलाई 2026 की परीक्षा में उत्तीर्ण, प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफियां प्रदान कर किया सम्मानित ✦ डीकेन में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत समाधान शिविर संपन्न ✦ जिला पंचायत सीईओ ने राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह छात्रावास का किया निरीक्षण ✦ नीमच के हस्तशिल्प वस्त्र उत्पादों की प्रदर्शनी भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगी] जावद तहसील के तारापुर की महिला उद्यमी ज्योति प्रभा ने हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग एवं बंधेज के उत्पादों का किया प्रदर्शन ✦ मनासा विधानसभा को मिली 6 करोड़ की विकास सौगात, चार गांवों को जोड़ेंगी डामर सड़कें ::मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी सड़कों के निर्माण की स्वीकृति, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने जताया आभार ✦ नीमच विधानसभा के 7 स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, लैब एवं फर्नीचर के लिए ₹5.45 करोड़ स्वीकृत,:: **मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रति विधायक दिलीपसिंह परिहार ने जताया आभार ✦ सेवा कार्यों में अव्वल रहा रोटरी क्लब नीमच, रीजनल अवार्ड्स में जीते सर्वाधिक पुरस्कार, ​अध्यक्ष को मिला बेस्ट प्रेसिडेंट सिल्वर अवार्ड* ✦ नीमच कृषि उपज मंडी को आधुनिक एवं आदर्श मंडी के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना बनाएं – सचिव श्री निशांत वरवड़े ✦ सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप का दीपावली मिलन समारोह आयोजित ✦ न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विधिक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया ✦ लोकायुक्त उज्जैन ने ग्राम खानखेड़ी, तहसील मनासा के पटवारी जितेश मराठा को  ₹ 2,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा ✦ पार्किंग के लिए आरक्षित भूमि पर बने चबूतरे पर नगर निगम की कार्रवाई, चेतक मॉल के बाहर 80 फीट लंबे एवं 10 फीट चौड़े चबूतरे को हटाने की कार्रवाई शुरू, शेष हिस्सा शुक्रवार सुबह ब्रेकर से हटाया जाएगा ✦ न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 20 नवंबर को निकलेगी विधिक सेवा जागरूकता बाइक रैली ✦ अब एमपी का मतलब, मोर प्रॉफिट, मेगा प्रॉफिट और मेगा प्रोजेक्ट है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ✦ श्रीमती मधु चतुर्वेदी को भाजपा महिला मोर्चे में मिली जिम्मेदारी,  कोषाध्यक्ष् पद का मिला दायित्व ✦ जावद आईटीआई में 5वां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित जुलाई 2026 की परीक्षा में उत्तीर्ण, प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफियां प्रदान कर किया सम्मानित ✦ डीकेन में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत समाधान शिविर संपन्न ✦ जिला पंचायत सीईओ ने राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह छात्रावास का किया निरीक्षण ✦ नीमच के हस्तशिल्प वस्त्र उत्पादों की प्रदर्शनी भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगी] जावद तहसील के तारापुर की महिला उद्यमी ज्योति प्रभा ने हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग एवं बंधेज के उत्पादों का किया प्रदर्शन ✦ मनासा विधानसभा को मिली 6 करोड़ की विकास सौगात, चार गांवों को जोड़ेंगी डामर सड़कें ::मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी सड़कों के निर्माण की स्वीकृति, विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने जताया आभार ✦ नीमच विधानसभा के 7 स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, लैब एवं फर्नीचर के लिए ₹5.45 करोड़ स्वीकृत,:: **मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के प्रति विधायक दिलीपसिंह परिहार ने जताया आभार ✦ सेवा कार्यों में अव्वल रहा रोटरी क्लब नीमच, रीजनल अवार्ड्स में जीते सर्वाधिक पुरस्कार, ​अध्यक्ष को मिला बेस्ट प्रेसिडेंट सिल्वर अवार्ड* ✦ नीमच कृषि उपज मंडी को आधुनिक एवं आदर्श मंडी के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना बनाएं – सचिव श्री निशांत वरवड़े ✦ सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप का दीपावली मिलन समारोह आयोजित ✦ न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विधिक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया ✦ लोकायुक्त उज्जैन ने ग्राम खानखेड़ी, तहसील मनासा के पटवारी जितेश मराठा को  ₹ 2,000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा ✦ पार्किंग के लिए आरक्षित भूमि पर बने चबूतरे पर नगर निगम की कार्रवाई, चेतक मॉल के बाहर 80 फीट लंबे एवं 10 फीट चौड़े चबूतरे को हटाने की कार्रवाई शुरू, शेष हिस्सा शुक्रवार सुबह ब्रेकर से हटाया जाएगा ✦ न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत 20 नवंबर को निकलेगी विधिक सेवा जागरूकता बाइक रैली ✦ अब एमपी का मतलब, मोर प्रॉफिट, मेगा प्रॉफिट और मेगा प्रोजेक्ट है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ✦
MP न्यूज़

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विकासपथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है मध्यप्रदेश: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

📅 13 Dec, 2025

📰 पूरी खबर:

भोपाल।उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकासपथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है और देश में नंबर वन राज्य बनने की ओर अग्रसर है। उन्होने कहा कि सागर भी किसी क्षेत्र में कम नहीं है। सागर में विकास दिखाई देता है। इस दौरान उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशा, नाश का द्वार है। हमें नशे से दूर रहना चाहिए। हमारा काम ऐसा होना चाहिए जो समाज और देश की तरक्की में उपयोगी सिद्ध हो। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कृषि, उद्योग एवं पर्यटन को आवश्यक बताया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सागर में बुंदेली प्रेस क्लब द्वारा आयोजित बुंदेलखंड यंग अचीवर्स अवॉर्ड 2025 सम्मान समारोह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जब किसी क्षेत्र में औद्योगिक क्रांति, हरित क्रांति और पर्यटन क्रांति एक साथ होती है, तो विकास की गति अभूतपूर्व हो जाती है। इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा विकास के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किया जा रहा है और मध्यप्रदेश विकास के क्षेत्र में देश में नंबर वन राज्य बन रहा है। उन्होने कहा कि वह समय बीत गया जब मध्यप्रदेश पिछड़ा हुआ राज्य था। आज मध्यप्रदेश को पिछड़ा राज्य कहने की कोई हिम्मत नहीं कर सकता।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए युवाओं को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोई भी अवार्ड अथवा सम्मान मिलने के बाद हमें ऐसा महसूस नहीं करना है कि हम ही सबसे अच्छे हैं, अहंकार व्यक्ति को नीचे ले जाता है, सहज और सरल व्यक्ति कितनी भी प्रतिभा, सम्मान प्राप्त कर ले हमेशा अहंकारहीन रहते हुए आगे बढ़ता है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि बुंदेलखंड प्रेस क्लब प्रतिभाशाली युवाओं को खोज कर सम्मानित करने का कार्य कर रहा है। इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को फ्रेम युक्त प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक खुरई श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड प्रेस क्लब ऐसी युवाओं की टीम है जो विकास की सोच रखती है। इसी सोच से क्षेत्र का विकास संभव है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं के सम्मान से युवाओं को प्रेरणा मिलती है। जिससे विकासवादी सोच को बढ़ावा मिलता है। विधायक सागर श्री शैलेन्द्र जैन, विधायक नरयावली श्री प्रदीप लारिया, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार, श्री श्याम तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में मीडिया के साथ उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें:
X (Twitter) Facebook
Neemuch Malwa Prime