📰 पूरी खबर:

नीमच.गौ प्रसादम सेवा समिति रजि नीमच की ओर से सर्वपितृ अमावस्या शनिवार को विभिन्न गौशालाओं में सभी गौ वंश को लापसी प्रसाद जिमाई  जाकर गौ सेवा की गईं जिसके लिए भोग प्रसाद चतुर्दशी दिनांक 9 अक्टूबर को तैयार किया गया । दिनांक 10 अक्टूबर अमावस्या को श्री हरि गौशाला गिरदौड़ा पर दोपहर 01.30 बजे से गौमाता का पुजन कर 02 से 03 बजे लापसी प्रसाद जिमाई गईं । उसके पश्चात 3:30 बजे से 4:30 बजे तक गऊ नंदी उपचार शाला नाकोड़ा धाम के पास नीमच एवं गोधाम बालाजी स्थित गौशाला पर सभी गोवंश को लापसी प्रसाद जिमाया गया । उसके पश्चात 5:00 बजे से 5:30 बजे तक जिला जेल कनावटी नीमच स्थित गौशाला पर सभी गोवंश को लापसी प्रसाद जिमाया गया ।