📰 पूरी खबर:

 

मनासा। आगामी नवरात्रि, दशहरा, मेला और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए 10 अक्टूम्बर शनिवार की देर शाम 6 बजे थाना परिसर मनासा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, तहसीलदार, विद्युत विभाग के अधिकारी, सीएमओ सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिसमे सुरक्षा के लिहाज से सभी गरबा और पूजा पंडालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही गई। एवं उत्सव के दौरान निर्धारित डेसिबल सीमा में ही लाउडस्पीकर/डीजे बजाने की हिदायत दी गई है। बैठक में गरबा मंडलों के पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य, पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।प्रशासन ने सभी से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।