📰 पूरी खबर:

 

 
नीमच । संविधान के खिलाफ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। कांग्रेस अजा कार्यकर्ता संगठित है इसलिए सुरक्षित है। भाजपा सरकार भयभीत है इसलिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती को मुख्यमंत्री आगमन पर पुलिस कि निगरानी में रखा गया। संविधान में यदि आंशिक परिवर्तन होता है तो सब कुछ बदल जाएगा।संविधान‌ की शक्ति के बिना सच्चा लोकतंत्र नहीं होता है। यह बात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के  प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहीं।वे जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जिला नीमच के तत्वाधान में संविधान आरक्षण एवं लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी नीमच अनुसूचित जाति विभाग जिला नीमच के तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 22 सितंबर मंगलवार सुबह 11बजे जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1956 में भू राजस्व संहिता का अधिकार दिया था। कांग्रेस शासन में मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश किसानों को  पट्टे  प्रदान किए थे। उसके बाद खेती-बाड़ी कर किसानों ने अपने बच्चों को उच्च अधिकारी बनाया था। कांग्रेस ने सरकारी टेंडर में आरक्षण प्रदान किया था जो भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है।  छुआछुत की आज भी  अनेक घटनाएं हो रही है आम जनता परेशान है। राम मंदिर बनने के बाद भाजपा सरकार ने कहा था कि अबकी बार 400 पार लेकिन कांग्रेस संगठित थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संगठित होकर भाजपा के इस नारे की हवा निकाल दी थी । यदि अनुसूचित वर्ग पर अत्याचार होता है तो संगठन उसके लिए सहयोग और संघर्ष करने को तैयार है।  

कार्यकर्ता संगठित रहेंगे तो सरकार फिर आ जाएगी 2 साल का समय है सभी कार्यकर्ता संगठित होकर भाजपा की गलत नीतियों को जनता के बीच ले जाए और कांग्रेस की सही नीतियों को जनता को अवगत कराये। इन्दोर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से देश में नई क्रांति आई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी हर वर्ग के लिए हर मोर्चे पर जनता की लड़ाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अब जनता भ्रष्टाचार और महंगाई से परेशान हो गई है।मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने जीवन जीने का अधिकार दिया था और स्वाभिमान की रक्षा की राहुल जी पूरे देश में संविधान लेकर यात्रा कर रहे हैं सामाजिक अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान के अधिकारों का पालन करना आवश्यक है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नीमच नगर आगमन पर भाजपा इतनी भयभीत थी  कि 17 पुलिस कर्मी मेरे निवास पर तैनात कर दिए यह कांग्रेस कार्यकर्ता की ताकत है आजादी से लेकर कांग्रेस ने लोकतंत्र की रक्षा की है। यदि विपक्ष विरोध प्रदर्शन नहीं करेगा तो विरोध प्रदर्शन कौन करेंगे। भाजपा सरकार निरंतर संवैधानिक हत्या कर रही है और नियमों का उल्लंघन कर रही है। खुलेआम लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस ने हमेशा लोकतंत्र की रक्षा की है और संविधान का पालन किया है इसलिए भारत में आज लोकतंत्र सुरक्षित है नहीं तो पड़ोसी देश पाकिस्तान नेपाल भूटान श्रीलंका अफगानिस्तान में तानाशाही चल रही है लोकतंत्र खत्म हो गया है। जिला अनुसूचित विभाग के जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया ने कहा कि भाजपा ने निरंतर लोकतंत्र के इतिहास संविधान को कुचलने का कार्य किया है आरक्षण को समाप्त करने के लिए हर क्षेत्र में निजीकरण सरकार कर रही है भाजपा की गलत जन विरोधी नीतियों को उजागर करना हर कांग्रेस कार्यकर्ता का कर्तव्य है। भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ रही है पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर की महंगाई से व्यापारी किसान मजदूर औरआम जनता परेशान है। आए दिन नीट की परीक्षा निरस्त होने से छात्र परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए दृढ़ संकल्पित है। महेश वीरवाल हीरालाल परमार, अनिल चौरसिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
इस अवसर पर बाबू सलीम प्रभु लाल चंदेल बाबूलाल मांगीलाल सूरज आर्य रमेश कदम योगेश प्रजापति राकेश अहीर नाथू सिंह राठौड़ भाट खेड़ी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा सांभर 
जावद ब्लॉक अध्यक्ष महेश वर्मा, सिंगोली ब्लॉक अध्यक्ष राकेश मेघवंशी, जीरन ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश अहिरवार, कुकडेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष भागीरथ परमार, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पंवार, मनासा ब्लॉक अध्यक्ष समरथ चौरड़िया,माधवलाल मेघवाल दौलतराम साल्वी, गुड्डू भाई मालवीय, नानूराम मेघवाल, दिनेश बायड, विनोद अहिरवार, लीलाधर अहिरवार,नागेश्वर राठौर, डॉ प्रहलाद डांगी, शिवलाल श्रीमाल, मदनलाल मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग जिला नीमच के जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल आर्य और जिला महासचिव किशन जैनवार ने बताया कि  कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तरुण बाहेती मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी नीमच अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष राकेश जावरिया ने  की।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मंदसौर जिला प्रभारी हीरालाल परमार नीमच जिला प्रभारी महेश वीरवाल थे।
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गोवर्धन लाल धनगर ने भाजपा की नीतियों से परेशान होकर कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिसका प्रदेश अध्यक्ष श्री अहिरवार द्वारा  कांग्रेस का दुपट्टा पहन कर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर खंचाखच भरे गांधी भवन में
सभी ब्लॉक से सेंकड़ों कार्यकर्ता सहभागी बनें। कार्यक्रम का संचालन मनोहर अम्ब ने तथा आभार महासचिव सूरजमल आर्य ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया।
......
इन्होंने ली कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता,
......
इस अवसर पर कांग्रेस की नीति से प्रभावित होकर
सदस्यता ग्रहण करने वाले बाबूलाल आर्य,बी एल परमार, सूरजमल आर्य,नागेश्वर राठौर, परमानन्द उज्जैनिया, थे। जिनका प्रतिभा परिवार द्वारा माल्यार्पण एवं कांग्रेस के दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
...