📰 पूरी खबर:

 
नीमच। नगर पालिका द्वारा डोल ग्यारस पर्व पर मांस, मछली,अंडे आदि की दुकाने बंद रखने की सूचना के बावजूद निरीक्षण के दौरान खुली पाई गई दुकानो के विरुद्ध नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के निर्देश पर राजस्व अधिकारी श्री खेमचंद मुसले व स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक ने सहायक राजस्व निरीक्षक श्री हेमंत कलोसिया के साथ मौके पर पहुंचकर खुली पाई गई दुकाने  बंद करवाने के साथ ही सात दुकानों के  चालान बनाकर ₹4000 जुर्माना वसूला एवं मांसाहार सामग्री  भी जप्त की।
 श्री हेमंत कलोसिया ने बताया कि उक्त कार्रवाई राज मंदिर एवं मानक टॉकीज के पास स्थित रॉक्सी अंडा सेंटर, स्कीम नंबर 9 स्थित यूनुस भाई मुर्गे वाले, खारी कुआं स्थित हैदर भाई, स्कीम नंबर 7 स्थित मटन की दुकान व दो अंडों के ठेले पर की गई।