📰 पूरी खबर:


मनासा. नगर में प्रति वर्षा अनुसार इस वर्ष भी डोल ग्यारस का पर्व धूमधाम से मनाया गया।नगर के क ई मंदिरों के विमान नगर नायक बद्री विशाल मंदिर पर इकट्ठे हुए वहां से ढोल नगाड़े के साथ एक साथ नगर भ्रमण पर के लिए रवाना हुए बड़ी संख्या में भक्त भगवान के नगर भ्रमण पर साथ साथ चल रहे थे पुरा नगर भक्ति मय हो गया जगह-जगह नागरिकों ने भगवान के विमानों पर पुष्प वर्षा कर फल फ्रूट चड़ाये हुए जय कारो के साथ स्वागत किया सभी विमान बड़ा बाजार, सदर बाजार सब्जी मंडी पुराना शासकीय चिकित्सालय 
बस स्टैंड से कारगिल चौराहा 
मन्दसौर रोड़ होता हुआ राम तलाई पर पहुंचा राम तलाई पर सभी विमानों में विराजमान भगवान का जलाभिषेक किया गया जला अभिषेक करने के बाद  एक साथ महा आरती की गई महा आरती के पश्चात वहां सौभाग्य, समृद्धि और मौक्ष दायिनी जल झूलनी एकादशी व्रत कथा का श्रवण कराया गया देव जुल्मी ग्यारस पर क्षेत्र के बहुत सारे गांव में बी जुलूस निकाले गए तथा मटकी फोड़ कार्यक्रम होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया इस दौरान राम तलाई पर विशाल मैला भी आयोजित किया जाता है नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती डॉ सीमा अजय तिवारी व मुख्य नगर पंचायत अधिकारी व्दारा राम तलाई पर रंगारंग फव्वारा व बच्चों के लिए झूला चकरी जैसे मनोरंजन के साधन भी लगाये गये वहां पुलिस प्रशासन व्यवस्था को लेकर पुरी तरस से मुस्तैद था।