Neemuch Malwa Prime
Neemuch Prime News
Breaaking
पुलिस उप महानिरीक्षक श्री निमीष अग्रवाल का नीमच भ्रमण: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता — डीआईजी श्री निमीष ✦ बालक की मृत्यु पर जिला प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता, परिजनों को 50हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कलेक्टर के निर्देशानुसार तत्काल उपलब्ध कराई गई सहायता ✦ खेत पर पानी की मोटर चलाने गए किसान की मौत: तलाश करने पहुंचे परिजनों को दूसरे दिन खेत में मृत मिला किसान ✦ मध्यप्रदेश बनेगा देश में माइस और एडवेंचर टूरिज्म का प्रमुख केंद्र, एमपीटीएम 2026 में भविष्य की रणनीति पर हुआ मंथन ✦ प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रवेश कर चुका है नए दौर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ✦ जनहित पर केंद्रितआमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नीमच में सख्त निगरानी, नौ माह में 299 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,263 विधिक और 475 निगरानी नमूने लिए गए ✦ सेवा संकल्प अभियान के तहत जाजू सागर बांध पर वृहद वृक्षारोपण, 1100 पौधे रोपे गए, विधायक एवं कलेक्टर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ✦ दीपावली पर अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के संबंध में निर्देश जारी,15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण ✦ लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई, पर्यटन सीजन से पहले शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम तेज, स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाए ✦ पर्यटकों को संवेदनशील और जिम्मेदार बनाने के लिए उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करना आवश्यक- केंद्रीय सचिव श्री कुमार ✦ टीबी उन्मूलन के लिए युवा शक्ति तैयार, JOSH टीमें घर-घर स्क्रीनिंग में करेंगी सहयोग,टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ ✦ मनासा में 11 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप,पुराने शासकीय अस्पताल के सामने परिजनों ने दिया धरना, प्रशासन ने क्लीनिक किया सील ✦ पोषण माह अंतर्गत किशोरी बालिका विकास शिविर आयोजित ✦ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण ✦ मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना के तहत नीमच विकासखंड के 39 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी ✦ पुलिस उप महानिरीक्षक श्री निमीष अग्रवाल का नीमच भ्रमण: त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता — डीआईजी श्री निमीष ✦ बालक की मृत्यु पर जिला प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता, परिजनों को 50हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कलेक्टर के निर्देशानुसार तत्काल उपलब्ध कराई गई सहायता ✦ खेत पर पानी की मोटर चलाने गए किसान की मौत: तलाश करने पहुंचे परिजनों को दूसरे दिन खेत में मृत मिला किसान ✦ मध्यप्रदेश बनेगा देश में माइस और एडवेंचर टूरिज्म का प्रमुख केंद्र, एमपीटीएम 2026 में भविष्य की रणनीति पर हुआ मंथन ✦ प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत प्रवेश कर चुका है नए दौर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ✦ जनहित पर केंद्रितआमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नीमच में सख्त निगरानी, नौ माह में 299 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण,263 विधिक और 475 निगरानी नमूने लिए गए ✦ सेवा संकल्प अभियान के तहत जाजू सागर बांध पर वृहद वृक्षारोपण, 1100 पौधे रोपे गए, विधायक एवं कलेक्टर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ✦ दीपावली पर अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंस के संबंध में निर्देश जारी,15 से 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन, 2 से 11 नवंबर तक होगा लाइसेंस का नवीनीकरण ✦ लगातार दूसरे दिन अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई, पर्यटन सीजन से पहले शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम तेज, स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण हटाए ✦ पर्यटकों को संवेदनशील और जिम्मेदार बनाने के लिए उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करना आवश्यक- केंद्रीय सचिव श्री कुमार ✦ टीबी उन्मूलन के लिए युवा शक्ति तैयार, JOSH टीमें घर-घर स्क्रीनिंग में करेंगी सहयोग,टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ ✦ मनासा में 11 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप,पुराने शासकीय अस्पताल के सामने परिजनों ने दिया धरना, प्रशासन ने क्लीनिक किया सील ✦ पोषण माह अंतर्गत किशोरी बालिका विकास शिविर आयोजित ✦ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण ✦ मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना के तहत नीमच विकासखंड के 39 विद्यार्थियों को मिली स्कूटी ✦
Local News

उमंग कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में नीमच ने रचा उत्कृष्टता का नया अध्याय, लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राज्य स्तर पर जिले को मिला सम्मान

📅 14 Sep, 2026
Main News Photo

📰 पूरी खबर:

नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में स्कूल शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित उमंग कार्यक्रम का जिले में प्रभावी एवं परिणामदायी क्रियान्वयन किया जा रहा है। विद्यार्थियों के समग्र विकास, मानसिक स्वास्थ्य, जीवन कौशल एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित इस कार्यक्रम में नीमच जिले ने विगत वर्षों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।जिले के विद्यालयों में उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन किया जा रहा है। शिक्षकों को प्रशिक्षित कर कार्यक्रम की अवधारणा एवं उद्देश्यों को विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया गया है। विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विद्यालयों में ऐसा सकारात्मक एवं सहज वातावरण विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जहां विद्यार्थी अपनी भावनाओं, समस्याओं एवं विचारों को खुलकर व्यक्त कर सकें।

      कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग एवं सतत समीक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर, शिक्षक, प्राचार्य, मेंटर्स एवं मैदानी अमले द्वारा सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यक्रम को प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए आवश्यक नवाचार एवं गतिविधियां भी की जा रही हैं।इन सामूहिक प्रयासों का परिणाम है कि नीमच जिले ने उमंग कार्यक्रम में विगत वर्षों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हाल ही में राज्य स्तर पर आयोजित उमंग कार्यशाला में जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता देते हुए सम्मानित कर पुरस्कार प्रदान किया गया। नीमच जिले की यह उपलब्धि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उनके समग्र विकास के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उमंग कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ जीवन कौशल, आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं भावनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के प्रयास निरंतर जारी हैं। जिले में कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन की यह पहल अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय उदाहरण के रूप में सामने आई है।


इस खबर को शेयर करें:
X (Twitter) Facebook
Neemuch Malwa Prime