📰 पूरी खबर:

 

चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध टाटा हैरियर कार से 10 प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर ले जाया जा रहा कुल 173.750 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद कर जब्त किया। पुलिस ने मौके से कार चालक सहित उसके साथी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त टाटा हैरियर कार को भी जब्त किया है।

           जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर ,रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  गजेन्द्र सिंह जोधा के निर्देशानुसार व पुलिस उप-अधीक्षक भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण मे थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया के नेतृत्व मे मय जाब्ता हेैडकानि डालचन्द,कानि. प्रकाश,अरविन्द,नरेन्द्र, धर्मेन्द्र,चालक भैरूलाल के शुक्रवार को सर्कल गस्त व नाकाबन्दी के दौरान एक संदिग्ध टाटा हैरियर कार का पीछा कर कार चालक मुकेश कुमार जाट पिता शान्तिलाल जाट उम्र 42 साल निवासी गुड्डाखेड़ा थाना सदर निम्बाहेड़ा जिला चितौड़गढ़ एवं चालक के साथी पवन सेन पिता लालचन्द सेन उम्र 24 साल निवासी गुड्डाखेड़ा थाना सदर निम्बाहेड़ा जिला चितौड़गढ़ को डिटेन किया गया। उक्त कार में 10 प्लास्टिक के कटटे मे कुल 173.750 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा पाया गया। जिसे विधिक प्रावधानानुसार जब्त किया गया एंव कार चालक मुकेश जाट व उसके साथी पवन सेन को नियमानुसार गिरफतार कर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान थानाधिकारी भादसोडा द्वारा किया जा रहा है।