📰 पूरी खबर:
नीमच। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा सायकल यात्रा के माध्यम से केंद्रीय जलवायु वन एवं पर्यावरण मंत्रालय भारतसरकार नई दिल्ली के सदस्य व मंदसौर के युवा श्री विनय जी जांगिड शर्मा द्वारा 125युवा के साथ राष्ट्र निर्माण के प्रधानमंत्री मोदी जी के 5 महासंकल्प अखंड भारत, स्वावलंबी भारत, पर्यावरण संवरक्षण, नशा मुक्त युवा, बलिदान को नमन को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 13अगस्त 2026को ग्राम भारत पूरा से लालकिला नई दिल्ली पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सम्पन्न होगी कि 14अगस्त2026 को नीमच पहुंचने पर तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप नीमच के विधायक श्री दिलीप सिंह जी परिहार को सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन भारत मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री शंभू प्रसाद जी शर्मा के नेतृत्व में विश्वकर्मासमाज के पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में सादर निमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यक्रमको भव्यता एवं गरिमा प्रदान करें ने का आग्रह किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री श्री राजेशजी किन्जा,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री कुशल जी शर्मा, विश्वकर्मा जांगिड ब्राह्मण समाज विकास समिति नीमच के अध्यक्ष श्री जगदीश जी किन्जा, कोषाध्यक्ष श्री शशिकांत जी दुबे,जिला मंत्री मानक शर्मा, रवि धीर,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री रवि शर्मा, सह कोषाध्यक्ष श्री राहुल शर्मा जिला मिडिया प्रभारी श्री महेश जी सुथार, नागेश जी जोगणिया सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस पर श्री दिलीपसिंह जी परिहार विधायक नीमच द्वारा इस राष्ट्रीय एकता और अखंडता से प्रेरित तिरंगा सायकल यात्रा में प्रत्यक्ष रूप से अपनी सहभागिता निभाने का प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया।