📰 पूरी खबर:
नीमच। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं महाजीविका मिशन (ग्रामीण) – VBGRAMG' के राष्ट्रीय शुभारंभ के अवसर पर नीमच विधानसभा के ग्राम भरभड़िया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने ग्रामीणजनों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय शुभारंभ का सीधा प्रसारण देखा तथा मिशन की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए।
विधायक श्री परिहार ने कहा कि VBGRAMG मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने, आजीविका को सशक्त बनाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह मिशन आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।
इस अवसर पर सरपंच संगीता सत्यनारायण पाटीदार, भाजपा महामंत्री सतीश यादव, ममता नागदा, विधायक प्रतिनिधि दीपक नागदा, जनपद सदस्य दशरथ पाटीदार, जनपद सीईओ आरिफ खान, सरपंच गोपाल शर्मा, दिलीप पुरोहित, देवकिशन शर्मा, जितेंद्र माली, लालजी सेन, दानमचंद पटेल, प्रहलाद गुर्जर, बालमुकुंद पाटीदार, दुर्गाशंकर मेघवाल, गुड्डू जाट, राजेश पाटीदार सहित नीमच विधानसभा के सभी सरपंच, सचिव, सहायक सचिव, बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।