📰 पूरी खबर:


 दिव्यांश चौपड़ा को सौंपा गया जीटो यूथ विंग के चेयरपर्सन का प्रभार

 

नीमच, । जीटो (JITO) एमपीसीसी ज़ोन के तत्वावधान में नीमच में 10वें यूथ विंग का भव्य शुभारंभ एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। उत्साह, ऊर्जा और युवा नेतृत्व से सराबोर यह आयोजन संगठन के विस्तार और युवाओं की नई भागीदारी का साक्षी बना।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन, जीटो एपेक्स डायरेक्टर एवं एमपीसीसी ज़ोन चेयरमैन हितेंद्र मेहता, MPCG ज़ोन चीफ सेक्रेटरी दिलीप सी. जैन, एपेक्स यूथ विंग वाइस चेयरमैन सुचेक अंचलिया, MPCG ज़ोन यूथ विंग कन्वीनर प्रखर मेहता, जीटो मंदसौर चैप्टर चेयरमैन अंकित कीमती, चीफ सेक्रेटरी विकास भंडारी, लेडीज़ विंग चेयरपर्सन अमीषी कीमती, लेडीज़ विंग चीफ सेक्रेटरी दिव्या चोरड़िया, जीटो नीमच लेडीज़ विंग चेयरपर्सन रिंकू राठौर, चीफ सेक्रेटरी मित्ताली जैन तथा जीटो मंदसौर यूथ विंग चेयरमैन समर गांधी, चीफ सेकेटरी sanyam जैन, विशेष रूप से उपस्थित रहे।