📰 पूरी खबर:

नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं प्रभारी उप संचालक, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सुश्री श्रुति भयडिया के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 17 जून से 26 जून 2026 नशामुक्त भारत अभियान,''विकसित भारत की पहचान'' सप्ताह का समापन कार्यक्रम 26 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में बालक, बालिका छात्रावास शा.उत्कृष्ट उ.मा.वि.क्रं.1 नीमच में मनाया गया।विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार एवं अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश, ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया।अपर कलेक्टर श्री कलेश ने अपने उद्बोधन में कहा, कि युवा एवं बच्चें देश का भविष्य है, इन्हें नशे से बचानें के लिए जागरूकता बहुत आवश्यक है, तभी नशा मुक्त भारत अभियान सफल हो सकेगा। इसके लिए शासन द्वारा नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे है।

मुख्य अतिथि विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने कहा, कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत युवा पीढ़ी को नशे से बचाने, अवैध मादक प्रदार्थो के परिवहन एवं दुरूपयोग को रोकने एवं नशीली दवाओं के दुरूपयोग को रोकने के विशेष प्रयास किए जा रहे है। नशाग्रस्त होने पर कई युवाओं की प्रतिभा नष्ट हो जाती है एवं उनका घर परिवार बर्बादी की ओर बढ जाता है। शासन द्वारा इस तरह के आयोजन नशा मुक्त भारत अभियान में एक सरहानीय पहल है।17 जून से 26 जून 2026 नशामुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान सप्ताह के तहत सामाजिक न्याय विभाग रेडक्रास नशामुक्ति केन्द्र एवं अल्कोहलिक एनानिमस ग्रुप ने जिले में नशामुक्ति प्रदर्शिनी, चित्रकला प्रतियोगिता, जनजागरूकता कार्यक्रम, मास्टर वालिटियर्स प्रशिक्षण आयोजित कर सामूहिक नशामुक्ति शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यार्थियों के मध्य नशामुक्ति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्‍कार से विधायक द्वारा वितरित कर ट्राफ्री प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील तिवारी, एवं आभार श्री विनीत दुबेने व्‍यक्‍त किया। 

कार्यक्रम में श्री मोहनसिह राणावत एवं अन्‍य जनप्रतिनिधि, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री अनि‍ल व्यास, वार्डन सुश्री दीपा वैष्णव, जिला समन्‍वयक श्री विनीत दुबे, श्री अभय जैन, श्री भुरालाल अहीर,डीडीआरसी, श्री डीसी पाटीदार, नशामुक्ति केन्द्र के प्रोजेक्ट डाईरेक्टर श्री सुनील तिवारी, श्री जीवन तिवारी, श्री दिनेश सैनी, श्री देवीलाल मौर्य, गुणवंत गोयल मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।