📰 पूरी खबर:
नीमच. पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के आदेश अनुसार नशा मुक्त भारत सप्ताह के आयोजन एंव जनजागरुकता संचालन अभियान के तहत बस चालकों को जागरुकता संदेश व *
भारत सरकार द्वारा 17 से 26 जून 2026 तक नशामुक्त भारत सप्ताह अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास , अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम के बस स्टेण्ड पर समस्त बस चालकों को नशामुक्त जागरुक अभियान के तहत किसी भी प्रकार का नशा न करने के संबंध मे समझाईस दी गई नशा करके बस चलाने वाले चालको के विरूद्व अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है । जिसमें बस स्टेण़्ड पर आने जाने वाली सभी बस चालकों को ब्रीथ एनालाईजर मशीन द्वारा से चेक किया गया बस स्टेण्ड पर चेकिंग के दौरान राजहंस बस क्रमांक DD01J9995 के चालक को ब्रेथ एनालाइजर से चेक करते शराब पीकर बस चलता पाया गया के विरुद्ध 185 एमवीएक्ट की कार्यवाही कर बस को जप्त किया जाकर थाने पर खडी की गई , बस चालक के विरुद्ध 185 एमवी एक्ट का प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा तथा अन्य वाहन चालकों को विरुद्ध चालानी कार्यवाही के तहत कुल 49 चालान बनाकर 22400 रूपये राशि वसूल की गई ।
नशा मुक्त भारत सप्ताह के अभियान के तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले मे संचालित यात्री बसो के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत यातायात टीम द्वारा बसों के लगातार चेकिंग जारी है.
अपील - यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा करके वाहन न चलाये व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करे , चार पहिया वाहन पर ब्लेक फिल्म ना लगाये एवं माता-पिता अपने नाबालिक बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन चलाने के लिए ना दे ।