📰 पूरी खबर:

नीमच.सीताराम जाजू सागर डैम के सीमांकन के साथ-साथ ट्रैक्टर के फ्लो द्वारा सीमांकित जमीन को फ्लो से चिन्हित किया जा रहा है

नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा दूसरे दिन भी जीरन तहसील के राजस्व अमले के श्री योगेश जी  चोपड़ा RI  एवं श्रीसुरेश यादव युवाराज सिंह ,श्री चौरड़ियाजी  पटवारी के साथ संयुक्त दल द्वारा एवं निकाय के श्री सुरेश पंवार केमिस्ट, श्री दिनेशजी टांक ,श्री महावीरजी जैन राजस्व उप निरीक्षक श्रीशेरू चौहान डैम प्रभारी एवं निकाय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे साथ ही आसपास के गांव कालिया खेड़ी, पिपलिया गुर्जर ,भीमा खेड़ी, पावती,आदि के किसान भी  उपस्थिति थे  कालिया खेड़ी, भीमा खेड़ी , पिपलिया गुर्जर आदि गांव के समांकन हो चुका है निकाय के जलप्रदाय शाखा के केमिस्ट श्री सुरेश पंवार द्वारा बताया गया हैं सीमांकन कार्य विधिवत रिकॉर्ड अनुसार किया जा रहा है किसी गांव के साथ सीमांकन दल द्वारा किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है 
श्री पवार द्वारा बताए गए हैं सीताराम जाजू सागर डैम के सीमांकन के साथ-साथ ट्रैक्टर के फ्लो द्वारा सीमांकित जमीन को फ्लो से चिन्हित किया जा रहा है 
श्री पवार द्वारा बताया गया है नीमच में लगभग 170000 जनसंख्या होने का अनुमान है जिसमें शासकीय निवास, सीआरपीएफ , सभी सम्मिलित हैं शहर का विस्तार भी हो रहा है उन्हें भी पेयजल उपलब्ध कराया जाता है   दिनों दिन गर्मी बढ़ती जा रही है टेंपरेचर  हर वर्ष बढ़ता जा रहा है शहर का विकास होता जा रहा है लेकिन निकाय के पास में स्वामित्व का एकमात्र श्री सीताराम जाजु सागर डैम है जो जनता की प्यास को बुझाने हेतु उपलब्ध है श्री शिवाजी सागर जल संसाधन संभाग मध्य प्रदेश शासन का है यहां से निकाय को पानी क्रय करना पड़ता है 
श्री पवार ने बताया है विगत वर्षों की परीक्षा किस वर्ष और टेंपरेचर हाई होता जा रहा है जिसके कारण निकाय एवं आसपास के क्षेत्र के जल स्रोत गिरता जा रहा है ऐसी स्थिति में निकाय के पास मात्र एक सीताराम जाजू सागर देम पेयजल के रूप में एक सहारा है निकाय द्वारा सीमांकन कर पानी की चोरी को रोकने का उद्देश्य है  ताकि जनता को पीने का पानी मिल सके यदि मानसून लेट होता है या फिर अल्प बारिश होती है तो निकाय को आगामी वर्ष हेतु भी पानी की व्यवस्था पूर्व से ही करना होती है 
श्री पवार ने बताया है कि अत्यधिक टेंपरेचर पर हर इंसान में प्राणी जीव को पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है 
निकाय द्वारा सीमांकन के समय चिन्हित भूमि  पर ट्रैक्टर से फ्लो लगाकर आरक्षित किया जा रहा है। क्योंकि निकाय का एकमात्र उद्देश्य शहर  की जनता को पीने का पानी उपलब्ध हो 
श्री पंवार द्वारा बताया गया है कि वर्तमान समय में निकाय के पास में पेयजल की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है निकाय के पास में हैंडपंप , कुआँ,ट्यूबवेल आदि सोर्स भी उपलब्ध है एवं 5.5 MCM पेयजल उपलब्ध है 
 श्री पंवार द्वारा बताया गया कि पूरे विश्व में पीने का पानी का परसेंटेज मात्र 3% है ऐसी स्थिति में जल को संचय किया जाना बचाया जाना जरूरी है.