📰 पूरी खबर:
तिलस्वां.जिले के प्रसिद्ध शिव धाम तिलस्वां महादेव में अधिकमास में सोमवती अमावस्या के विशेष संयोग पर लाखों श्रद्धांलुओं ने पवित्र कुंड में डुबकीया लगाकर दर्शन किए , मंदिर परिसर व कुंड की परिक्रमा लगाई ।
एक दिन पूर्व ही चतुर्दशी को हजारों श्रद्धांलू हाड़ौती व कुंडाल क्षेत्र से पहुँचे जो रात्रि जागरण कर सुबह क़ैदियों व श्रद्धांलुओं को भोजन करवाया गया ।
सोमवती अमावस्या पर विशेष महिलाओ की भागीदारी रही।
महिलाओं ने व्रत रख कर पीपल के पेड़ की पूजा- अर्चना कर परिक्रमा लगाकर परिवार के लिए ख़ुशहाली की कामना की ।
खदान ठेकेदार शुभ सिंह सोलंकी ने बताया कि पिछले ढाई दशकों से तिलस्वां महादेव की कृपा से हर माह की अमावस्या पर क़ैदियों के भोजन लिए भोजन की व्यवस्था का सौभाग्य मिला है महादेव की बड़ी कृपा है । कोराना काल में भी तिलस्वां महादेव की कृपा अमावस्या पर क़ैदियों का भोजन की व्यवस्था खंडित नहीं हुई है ।
मंदिर महंत पूर्णाशंकर पाराशर के सानिध्य में भोलेनाथ का पुजारी सांवरिया पाराशर व पाराशर पुजारी परिवार द्वारा अभिषेक,श्रृंगार व महाआरती की गई।
श्रद्धांलुओं ने पिने का जल, चाय, भोजन, गायों को चारा आदि दान पुण्य किए।
सिंगोली निवासी मध्यप्रदेश निवासी चंदू सोनी ने मक्के के चालीस कट्टे भेंट किए।
जगह जगह भंजन मंडली हुई , शिवभक्तो ने जमकर थिरके।
साथ ही मध्यप्रदेश सिगोली से आई महाकाल महिला मण्डली ने क़ैदियों व यात्रियों के लिए भोजन सेवा में योगदान किया।
मैले में आई दर्जनों दुकानदार पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।
भीड़ ज्यादा होने से महिलाओ के सोने की चेन व गले से मादलिया चोरी हुआ।
सीसी कमरे में चोरो का सुराग खांगला गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चन्द्र अहीर व सचिव मांगीलाल धाकड़ ने भी विशेष पूजा व हवन किया गया ।
मंदिर ट्रस्ट व पुलिस प्रशासन ने शिवभक्तो सुचारु रूप से दर्शन करवाएं।
कास्या चौकी प्रभारी नरेश सुखवाल ने यातायात सुविधाएं सहित मंदिर परिसर में दर्शन सुगम व्यवस्थित रूप से करवाने के लिए तैनात रहे।