📰 पूरी खबर:
नीमच. प्रदेश के सभी पत्रकारो के हित में महत्वपूर्ण मुद्दों भोपाल से पत्रकारों की लड़ाई लड़ने वाले संगठन असेंबली ऑफ़ एमपी जर्नलिस्ट का एक बार पुनः डॉ.जीवन कौशिक, दैनिक अवंतिका ब्यूरो, व समाजसेवी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है l उत्तर नए पंजीकृत प्रदेशिक संगठन के गठन के बाद 2025 में डॉक्टर कौशिक जिला अध्यक्ष रहे और पुणे 2026 के लिए उनके नियुक्ति की गई है lभोपाल से प्रदेश अध्यक्ष व श्रम सलाहकार परिषद सदस्य श्री राधा वल्लभ शारदा एवं पदाधिकारी द्वारा लिए गए निर्णय का नीमच इकाई सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वागत किया है l नीमच जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए डॉ. कौशिक को अपनी नई कार्यकारिणी बनाने का निर्देश दिया है l जिले के पत्रकारों के हित में अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़कर उनके हित की रक्षा के लिए प्रदेश कार्यालय को जानकारी भेजना का निर्देश भी दिया गया l
डॉ कौशिक को जिलाध्यक्ष बनने पर प्रदेश इकाई का धन्यवाद करते हुए जिला इकाई सदस्यों सर्व श्री पुरुषोत्तम शर्मा,न्यूज़ एजेंसी, परमानंद शर्मा उपाध्यक्ष, सत्येंद्र सक्सेना, शंकर राम वाणी, यशवंत बागड़ी, इकबाल हुसैन,महेश शर्मा, विनीत अग्रवाल, रघुवीर बैरागी, भेरूलाल रेगर, आदि ने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया हैl जिला अध्यक्ष डॉ कौशिक का जिला कार्यालय पर अभिनंदन का शुभकामनाएं प्रेषित की गई l नीमच जिला इकई जिला अध्यक्ष डॉ कौशिक ने सदस्यों का धन्यवाद करते हुए ओर अधिक सक्रियता से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने हेतु आश्वस्त् किया है । ज्ञात हो वर्तमान असेंबली एमपी जनरल लिस्ट संगठन 1 वर्ष पूर्व भोपाल में पुनर्गठन हुआ l नीमच जिला इकाई प्रदेश नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त कर कार्य करेंगे। साथ ही नए सत्र 2026के लिए सदस्यता अभियान की बागडोर जिले की तीनों तहसीलों के लिए शीघ्र बैठक में निर्णय कर दीं जाएगी l