📰 पूरी खबर:

अपील:  कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारियों, संबद्ध संस्थानों, संगठनों, योग अभ्यासकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि वे अपने-अपने व्यक्तिगत उपकरणों-मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट के माध्यम से अलग-अलग जुड़कर इस ऐतिहासिक पहल में सक्रिय भागीदारी करें और जिले से अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित कराएं।  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वैश्विक आंदोलन के रूप में उभरा है। इस सामूहिक प्रयास को सफल बनाने के लिए सभी की भागीदारी आवश्यक है।