📰 पूरी खबर:

-संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला पूरे प्रदेश में प्रथम, पीएमकेएसवाई में 612.5 हेक्टेयर में सूक्ष्म सिंचाई, 624 कृषक लाभान्वित

 उप संचालक उद्यानिकीश्री अतरसिह कन्‍नौजी ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना (MIDH): - संरक्षित खेती: वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में विकासखण्ड-जावद में शेडनेट हाउस का क्लस्टर तैयार कर कुल 41 कृषकों को लाभान्वित करते हुए 1,04,375 वर्गमीटर क्षेत्र में शेडनेट निर्माण कराया गया। इस तकनीक से किसान 2000 वर्ग मीटर में खीरा/शिमला मिर्च की खेती कर 4-5 लाख रुपये लाभ प्राप्त कर रहे हैं। शेडनेट निर्माण लागत 710/- प्रति वर्गमीटर का 50 प्रतिशत (355/- प्रति वर्गमीटर) अनुदान दिया जाता है। संरक्षित खेती के क्लस्टर विकास में नीमच जिला संपूर्ण मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।- सब्जी/मसाला क्षेत्र विस्तार: MIDH/राज्य योजना अंतर्गत लक्ष्य 370.00 हेक्टेयर के विरुद्ध 100% पूर्ति कर 530 कृषकों को लाभान्वित किया गया।प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PMKSY):योजना घटक "पर ड्रॉप, मोर क्रॉप" अंतर्गत वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कुल 612.5 हेक्टेयर क्षेत्र में सूक्ष्म सिंचाई कार्य संपादित कर 624 कृषकों को लाभान्वित किया गया तथा दोनों वर्षों में 100% पूर्ति की गई।  जिले में नवाचार, तकनीकी खेती एवं शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में सार्थक प्रगति हो रही है।