📰 पूरी खबर:
नीमच. पुलिस अधीक्षक जिला नीमच श्री राजेश व्यास के निर्देशानुसार श्री नवलसिंह सिसोदिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच के मार्गदर्शन में दिनांक 30/31.05.2026 की दरम्यानी रात्रि में जिला नीमच के समस्त थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया है। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी/थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं पुलिस बल द्वारा सम्पूर्ण जिले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, निगरानी/गुण्डा बदमाशों की चैकिंग, होटल/लॉज/ढाबा चैकिंग, लघु अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही, गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी, महिला संबंधी अपराधों के आदतन आरोपियों की चैकिंग, हेतु सम्पूर्ण जिले में कॉम्बिंग गश्त का आयोजन किया गया, कार्यवाही के दौरान -
1. कॉम्बिंग गश्त के दौरान 12 स्थानों पर संयुक्त चौकिंग की कार्यवाही की गई, जिसमें चौकिंग के दौरान 175 से अधिक वाहनों की चैकिंग की जाकर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 43 वाहनों के चालान काटे जाकर 21800/- रूपयंे का समन शुल्क वसुल किया गया तथा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की चौकिंग की जाकर धारा 185 मो.व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
2. कुल 118 वारंट तामील कराये गये जिसमें से 39-स्थाई एवं 79-गिरफ्तारी वारंट शामिल है, उक्त स्थाई वारंटी काफी समय से फरार चल रहे थे।
3. वारंट तामीली में मादक पदार्थ तस्करी - 02, शरीर संबंधी अपराधों के - 52, संपत्ती संबंधी अपराधों के - 37 वारंट तामील कराये।
4. कुल 107 निगरानी बदमाश/गुण्डा एवं 01 जिला बदर की चैकिंग रात्रि में की गई।
5. अवैधानिक गतिविधियों को रोकने के लिये 60 होटल, लॉज, ढाबा चेक किये गये।
6. आबकारी अधिनियम के तहत कुल 11 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुये 51 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गई।
7. सट्टा अधिनियम के तहत 03, जुंआ अधिनियम के तहत 01 एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्व किया गया।
8. जिले में 54 अनावेदकों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
9. एनडीपीएस एक्ट के तहत 01 प्रकरण पंजीबद्व कर 02 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
11. महिला संबंधी अपराधों के 03 आदतन आरोपियों की चौकिंग की जाकर उनकी आमद-रफत, चाल-चलन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की गई।
12. कांबिग गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा बैंकों एवं बैंक एटीएम को भी चैक किया गया.पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास द्वारा बताया की नीमच पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।*